मां देवसर भवानी मंदिर डभरा से चंद्रपुर की निकलेगी पैदल पदयात्रा. 12 अक्टूबर को है कार्यक्रम का आयोजन. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल ने दी जानकारी. माँ देवसर भवानी की महिमा है अपरंपार.गौरवशाली धार्मिक पदयात्रा में शामिल होंगे हजारों श्रद्धालु





मां देवसर भवानी मंदिर डभरा से चंद्रपुर की निकलेगी पैदल पदयात्रा. 12 अक्टूबर को है कार्यक्रम का आयोजन. पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल ने दी जानकारी. माँ देवसर भवानी की महिमा है अपरंपार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर
शक्ति -डभरा शहर के थाना चौक स्थित दशकों पुराने मां देवसर भवानी मंदिर से मां चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर की पैदल पदयात्रा का आयोजन आगामी 12 अक्टूबर 2026 दिन- सोमवार को किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत डभरा के पूर्व अध्यक्ष। समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यावसायी प्रीतम अग्रवाल ने बताया कि 12 अक्टूबर की रात्रि 2:00 बजे से मां देवसर भवानी डबरा मंदिर डभरा से पूजा अर्चना कर यह पैदल पदयात्रा प्रारंभ होगी। जो की विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मां चंद्रहासिनी मंदिर चंद्रपुर पहुंचेगी। जहां 13 अक्टूबर 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 8:00 बजे मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में ध्वज चढ़ाया जाएगा। एवं चंद्रहासिनी माता की पूजा अर्चना कर भोग भी अर्पित किया जाएगा
लगातार 12 वर्षों से हो रहा है पदयात्रा का आयोजन
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल ने बताया कि विगत 12 वर्षों से लगातार देवसर भवानी मंदिर से चंद्रपुर की पैदल पदयात्रा निकाली जा रही है। जो कि इस वर्ष 13 वें वर्ष के रूप में आयोजित होगी। इस यात्रा को लेकर जहां श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। तो वहीं यात्रा मार्ग में भी जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा एवं पूरे क्षेत्र में इसका व्यापक रूप से प्रचार प्रचार किया जा रहा है
डभरा के थाना चौक में स्थित है माता रानी का विशाल मंदिर
शक्ति जिले के नगर पंचायत क्षेत्र डभरा के थाना चौक में मां देवसर भवानी का बहुत ही सुंदर मंदिर दशकों पूर्व से स्थापित है। जहां पूरे वर्ष भर विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन होते हैं। तो वही माता रानी की कृपा क्षेत्र वासियों पर बनी हुई है। एवं शहर के अग्रवाल परिवार द्वारा इस मंदिर का रखरखाव एवं अन्य कार्य सुंदर ढंग से संपादित किए जाते हैं






