जिले में 1000 लीटर डीजल के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पिकअप वाहन में लोहे का टैंकर लगाकर ले जा रहे थे डीजल. टैंकर के आगे चल रही  आर्टिका कार को भी किया पुलिस ने जब्त

जिले में 1000 लीटर डीजल के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पिकअप वाहन में लोहे का टैंकर लगाकर ले जा रहे थे डीजल. टैंकर के आगे चल रही  आर्टिका कार को भी किया पुलिस ने जब्त kshititech

जिले में 1000 लीटर डीजल के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पिकअप वाहन में लोहे का टैंकर लगाकर ले जा रहे थे डीजल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा के कटरा जंगल में बलौदा और अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक पिकअप वाहन में बने लोहे के टैंकर से करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया गया है। डीजल को बिना वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि डीजल ले जाने वाली पिकअप और उसके आगे चल रही आर्टिगा कार को भी जब्त किया गया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।मामला ग्राम बिरगहनी से कटरा जंगल जाने वाले मार्ग का है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि पिकअप क्रमांक CG-15-DL-6268 में पीछे बने लोहे के टैंकर में डीजल भरकर हरदीबाजार रोड की ओर ले जाया जा रहा है। पिकअप के आगे CG-10-AD-8114 नंबर की आर्टिगा कार भी चल रही थी।
सूचना के आधार पर बलौदा और अकलतरा पुलिस की टीम ने कटरा जंगल में दोनों वाहनों को रोककर जांच की। पिकअप की पीछे लगी ट्रॉली में लोहे का टैंकर मिला, जिसमें करीब 1000 लीटर डीजल भरा हुआ था। बरामद डीजल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है।वाहन में मौजूद नरेश कुमार भारती, भीमसिंह गोंड़ और रामनरेश प्रजापति से डीजल के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।इसके बाद पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत की पिकअप, करीब 1 लाख रुपये का डीजल और करीब 9 लाख रुपये कीमत की आर्टिगा कार जब्त की। इस तरह कुल करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। बरामद डीजल को वाहन के अंदर ही सीलबंद कर पुलिस कब्जे में लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में नरेश भारती, पिता स्वर्गीय पूरन भारती, उम्र 34 वर्ष, निवासी सरईताल बुड़गहन, थाना बलौदा; भीमसिंह गोंड़, पिता स्वर्गीय रूपसिंह गोंड़, उम्र 43 वर्ष, निवासी बुड़गहन, थाना बलौदा; और रामनरेश प्रजापति, पिता बलदाऊ प्रजापति, उम्र 31 वर्ष, निवासी बुड़गहन, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं।तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में यह जांच की जा रही है कि डीजल कहां से लाया गया था, इसे कहां ले जाया जा रहा था और इसके परिवहन से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।इस कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू, एएसआई रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर, साइबर टीम तथा थाना स्टाफ शामिल रहा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading