सबसे बड़ा मेगा हेल्थ कैंप-2 अक्टूबर को अग्रसेन भवन नैला जांजगीर में होगा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र चेकअप शिविर. संजय केदार अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल द्वारा अग्रसेन सेवा समिति एवं अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित है शिविर. चिकित्सीय परामर्श के साथ ही मिलेगी निशुल्क जांच की भी सुविधा




2 अक्टूबर को अग्रसेन भवन नैला जांजगीर में होगा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र चेकअप शिविर. संजय केदार अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल द्वारा अग्रसेन सेवा समिति एवं अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित है शिविर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आगामी 2 अक्टूबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के श्री अग्रसेन भवन नैला में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र चेकअप शिविर का आयोजन किया गया है।उपरोक्त शिविर श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य मेंस्व. श्रीमती द्रौपदी बाई अग्रवाल एवं स्व. श्री केदारनाथ अग्रवाल जी (पहरिया वाले) की स्मृति में
अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर एवं श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर के संयुक्त तत्वाधान में जांजगीर के प्रतिष्ठित नागरिक संजय केदार अग्रवाल एवं अजय कुमार अग्रवाल प्रेसिडेंट एमबी पावर मध्य प्रदेश के द्वारा आयोजित किया गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर दिनांक: 02/10/2026 दिन शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से श्री अग्रसेन भवन, नैला जांजगीर जिसमें प्रारंभ होगा जिसमें नेत्र चेकअप के साथ ही विभिन्न प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेगी
अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के चिकित्सक रहेंगे उपलब्ध
आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया कि शिविर के दौरान शिविर में अपोलो के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रश्मि शर्मा प्रसूति रोग विशेषज्ञ।डॉ. साम्भवि प्रसूति रोग विशेषज्ञ।डॉ. अभिषेक कौशले हृदय रोग विशेषज्ञ।डॉ. वेद प्रकाश हृदय रोग विशेषज्ञ।डॉ. स्वयं प्रकाश त्रिपाठी हड्डी रोग विशेषज्ञ।डॉ. मनधर मेडिसिन विशेषज्ञ। प्रमुख रूप से उपलब्ध रहेंगे तथा इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान आने वाले लोगों की नेत्र रोग परीक्षण।निःशुल्क जाँच:ब्लड शुगर।ब्लड प्रेशर।जनरल वाइटल्स। की सुविधा मिलेगी
निशुल्क शिविर का लाभ लेने के लिए करवाये अग्रिम पंजीयन
आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया कि 2 अक्टूबर को होने वाले शिविर के लिए कोई भी व्यक्ति अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु अमर सुल्तानिया 9301242662, विक्रांत अग्रवाल 9329155831, दीपक सिंघानिया 9098113111 अखिल बंसल 9827979541, आकाश सिंघानिया 7879963975, नवदीप अग्रवाल 9993447477निकुंज भोपालपुरिया 8269857444, अनुभव अग्रवाल 8085415395, आदित्य भोपालपुरीया 9993787355यश भोपालपुरीया 6264192878, अंकित अग्रवाल 9907027500 से संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकता है
इनके निर्देशन में संपन्न होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
2 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में आयोजित शिविर संजय केदार अग्रवाल, अजय अग्रवाल (प्रेसिडेंट एम. बी. पावर, अनूपपुर) के प्रायोजकत्व में आयोजित किया गया है. एवंश्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर एवं अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के सहयोग से यह संपन्न होगा







