एडीआर की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा-4 साल में 111 विधायकों-सांसदों ने बदली पार्टी! मेरा भारत महान




एडीआर की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा-4 साल में 111 विधायकों-सांसदों ने बदली पार्टी!
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पिछले 4 सालों में 111 सांसदों और विधायकों ने चुनाव जीतने के बाद अपनी पार्टी बदली है. इसमें पार्टी का मर्जर, इस्तीफा देकर दूसरी पार्टी के टिकट पर उपचुनाव जीतना और अयोग्य ठहराए जाने के बाद दूसरी पार्टी से चुनाव जीतना भी शामिल है.
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म और नेशनल इलेक्शन वॉच (ADR) की रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं. ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 111 नेताओं में 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं. इसमें नागालैंड के सबसे ज्यादा 32 और पश्चिम बंगाल के 20 नेता भी शामिल हैं.






