राजकुमार मित्तल ने प्रधानमंत्री सहित लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र. अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन जी के नाम से ₹100 का स्मारक सिक्का जारी करने एवं अग्रसेन जयंती पर सभी राज्यों में शासकीय अवकाश घोषित करने केंद्र से पहल करने का किया आग्रह. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष हैं राजकुमार मित्तल





राजकुमार मित्तल ने प्रधानमंत्री सहित लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र. अग्रसेन जयंती पर ₹100 का स्मारक सिक्का जारी करने एवं अग्रसेन जयंती पर सभी राज्यों में शासकीय अवकाश घोषित करने केंद्र से पहल करने का किया आग्रह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित देश की जानी-मानी हस्तियों को एक पत्र लिखा है। पत्र में श्री मित्तल ने बताया है कि श्री अग्रसेन जयंती 2026 पर महाराजा अग्रसेन जी से ₹100 का स्मारक सिक्का जारी करने की ऐतिहासिक पहल की जाए।अंतार्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार मित्तल ने भारत सरकार से विनम्र आग्रह किया हैं, कि वर्ष 2026 में अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर ₹100 मूल्य का स्मारक सिक्का (Commemorative Coin) जारी किया जाए।श्री मित्तल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी केवल अग्रवाल समाज के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतीय समाज के आदर्श पुरुष हैं, जिन्होंनें “एक रूपया, एक ईट” जैसे सिद्धांत से सहकारिता, समानता, उद्यमिता एवं आत्म-निर्भरता का सशक्त संदेश दिया।एक रूपया एक ईट सहकारिता समस्सता समृद्धि की परिचायक है।श्री मित्तल ने कहा कि इस मांग के पूरा होने से न केवल अग्रवाल समाज बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में एकता, सहयोग और आत्म-निर्भरता की भावना को नया बल मिलेगा। साथ ही, यह सिक्का आने वाली पीढ़ियों के लिए अग्रसेन जी के आदर्शों का प्रेरणास्रोत बनेगा। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल नेइस मांग पत्र की प्रतिलिपि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को भी प्रेषित की गई हैं, ताकि इस प्रस्ताव को सरकार द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता मिल सके।श्री मित्तल ने देश-विदेश के समस्त अग्रवाल संगठनों, संस्थानों एवं समाज बंधुओं से भी अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक मांग के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें, जिससे महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों का प्रकाश पूरे विश्व में फैल सके।
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने प्रधानमंत्री मोदी जी से किया निवेदन
अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र में बताया है कि अग्रसेन जयंती के दिन देश के सभी राज्यों में शासकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में 20 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बाबत घोषणा की है।






