शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन की मौजूदगी में जिला स्तरीय वेस्ट मैनेजमेंट पर हुई सफल कार्यशाला.जिले में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत जगह-जगह हो रहे विभिन्न आयोजन. सभी सरकारी विभाग सेवा संकल्प कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर सजग. 28 सितंबर को जिला स्वास्थ्य विभाग. खाद्य विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग ने भी किये विभिन्न आयोजन

शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन की मौजूदगी में जिला स्तरीय वेस्ट मैनेजमेंट पर हुई सफल कार्यशाला.जिले में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत जगह-जगह हो रहे विभिन्न आयोजन. सभी सरकारी विभाग सेवा संकल्प कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर सजग. 28 सितंबर को जिला स्वास्थ्य विभाग. खाद्य विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग ने भी किये विभिन्न आयोजन kshititech
कलेक्टर जय श्री जैन की उपस्थिति में वेस्ट मैनेजमेंट पर जिला स्तरीय कार्यशाला
शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन की मौजूदगी में जिला स्तरीय वेस्ट मैनेजमेंट पर हुई सफल कार्यशाला.जिले में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत जगह-जगह हो रहे विभिन्न आयोजन. सभी सरकारी विभाग सेवा संकल्प कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर सजग. 28 सितंबर को जिला स्वास्थ्य विभाग. खाद्य विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग ने भी किये विभिन्न आयोजन kshititech
खाद्य विभाग द्वारा आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत शिविर
शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन की मौजूदगी में जिला स्तरीय वेस्ट मैनेजमेंट पर हुई सफल कार्यशाला.जिले में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत जगह-जगह हो रहे विभिन्न आयोजन. सभी सरकारी विभाग सेवा संकल्प कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर सजग. 28 सितंबर को जिला स्वास्थ्य विभाग. खाद्य विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग ने भी किये विभिन्न आयोजन kshititech
जिला पशु चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित शिविर

शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन की मौजूदगी में जिला स्तरीय वेस्ट मैनेजमेंट पर हुई सफल कार्यशाला.जिले में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत जगह-जगह हो रहे विभिन्न आयोजन. सभी सरकारी विभाग सेवा संकल्प कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर सजग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज खाद्य विभाग द्वारा जनपद पंचायत जैजैपुर के सभाकक्ष में “सेवा सेतु कैंप” का आयोजन किया गया। कैंप में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और खाद्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई गई। कैंप के दौरान नवीन राशन कार्ड निर्माण की ऑनलाइन प्रक्रिया, खाद्यान्न वितरण एवं भंडारण, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, मोबाइल सीडिंग, फिंगरप्रिंट नहीं आने की स्थिति में नामिनी का प्रावधान तथा ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इसके अलावा वन नेशन-वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY), खाद्यान्न की कार्डवार पात्रता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य खाद्य आयोग, कॉल सेंटर तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित सुविधाओं की भी जानकारी नागरिकों को प्रदान की गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि “सेवा सेतु” योजना का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध सुविधाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, उचित मूल्य दुकान संचालक, जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कश्यप तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान : 2026-सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन.कचरा नहीं, संसाधन समझें: अपशिष्ट प्रबंधन से आय एवं रोजगार के अवसरों पर कार्यशाला

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत कार्यालय, सक्ती के सभागार में वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, रिसाइक्लिंग तथा अपशिष्ट से रोजगार एवं आय के अवसरों के प्रति लोगों, विशेषकर महिला समूहों को जागरूक करना रहा। कार्यशाला में ई-वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बैटरी वेस्ट, वेस्ट टायर तथा प्रयुक्त तेल (यूज्ड ऑयल) के रिसाइक्लिंग से जुड़े रिसाइक्लर्स ने भाग लिया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपशिष्ट के उचित संग्रहण, पृथक्करण एवं रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया तथा इससे होने वाले संभावित आर्थिक लाभों की जानकारी दी।कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कार्यशाला में उपस्थित लगभग 150 महिला सदस्यों से व्यक्तिगत संवाद किया और उन्हें अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं अधिकृत अपशिष्ट कलेक्टर के रूप में कार्य करते हुए रिसाइक्लिंग श्रृंखला का हिस्सा बन सकती हैं तथा अपशिष्ट के संग्रहण एवं उचित प्रबंधन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों से होने वाले संभावित आर्थिक लाभों एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को अपशिष्ट प्रबंधन से जोड़कर इसे आजीविका के अवसर में परिवर्तित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में आरकेएम पावर प्लांट के पर्यावरण प्रमुख श्री सी.के. कुर्रे ने फ्लाई ऐश के उपयोग से बनाए जाने वाले विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लाई ऐश से ईंट, पेवर ब्लॉक, फ्लावर पॉट, टाइल्स सहित विभिन्न निर्माण सामग्री तैयार की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं को उपलब्ध अवसरों से जुड़कर इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही प्लांट की ओर से आवश्यक सहयोग एवं सामग्री उपलब्ध कराने की संभावनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, जांजगीर-चांपा के क्षेत्रीय अधिकारी श्री आर.पी. वासुदेव ने वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपशिष्ट को केवल कचरा न समझकर संसाधन एवं आय के स्रोत के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने स्रोत पर कचरे के पृथक्करण तथा अधिकृत कलेक्टर एवं रिसाइक्लर्स के माध्यम से अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन और रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। कार्यशाला में सक्ती एवं बाराद्वार क्षेत्र में कार्यरत एसआरएलएम सेंटर के सहायक कर्मियों तथा स्वास्थ्य सहायता समूह की लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपशिष्ट संग्रहण के दौरान आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों तथा कचरे के पृथक्करण, संग्रहण एवं परिवहन से संबंधित समस्याओं से अधिकारियों एवं रिसाइक्लर्स को अवगत कराया।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को संदेश दिया गया कि “कचरा नहीं, संसाधन समझें—कचरे का पृथक्करण करें, रिसाइक्लिंग से जुड़ें और आय का नया अवसर बनाएं।” कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में स्वच्छता, वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन, रिसाइक्लिंग, महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी तथा सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा सहित संबंधित अधिकारी, रिसाइक्लर्स एवं महिला समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान: 2026-सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड में शिविर का होगा आयोजन

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत देश प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के मध्य जिले के सभी विकासखंड में सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 1 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती मे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 3 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर, 5 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा तथा 6 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल सपोस, डभरा में शिविर आयोजित किया जाएगा।कलेक्टर द्वारा शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय निकाय, खाद्य विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग आदि को विभिन्न हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने शिविर आयोजन के पूर्व गांव गांव में मुनादी कराते हुए शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर भी व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ उठा सके।

सेवा संकल्प अभियान : 2026-सेवा मेरा योगदान के तहत जिले में विविध गतिविधियों का हो रहा आयोजन.29 सितंबर को जिला अस्पताल सक्ती में स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान” के तहत सेवा मेरा योगदान पहल अंतर्गत जनसेवा, जनजागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 29 सितंबर को जिला अस्पताल सक्ती में स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सिकल सेल, थैलेसीमिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच के साथ 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं का एचपीवी वैक्सीनेशन, रक्तदान शिविर तथा नशामुक्ति एवं अंगदान संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कमजोर एवं एनीमिक महिलाओं को दवाइयों एवं सैनिटरी नैपकिन का वितरण तथा पोषण आहार एवं महिला स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा तथा शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा समस्त जिलेवासियों से अपील की गई है कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जिलेवासी ज्यादा से ज्यादा जुड़े तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करे। जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित।पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुधन विकास विभाग, जिला सक्ती द्वारा जिले के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुओं में रेबीज जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी की रोकथाम के साथ-साथ पशुपालकों एवं आम नागरिकों को रेबीज के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजित शिविरों में पशुपालकों द्वारा लाए गए पालतू कुत्तों के साथ-साथ आवारा कुत्तों एवं बिल्लियों का भी निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए कुत्तों एवं बिल्लियों को पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कृमिनाशक दवा भी दिया गया। पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पशुपालकों को पशुओं के नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य देखभाल तथा रेबीज से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में हुआ टीकाकरण

पशु चिकित्सा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में आयोजित शिविरों के दौरान कुल 109 कुत्तों का निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। इनमें जिला पशु चिकित्सालय सक्ती में 35 कुत्ते, पशु चिकित्सालय बाराद्वार में 25 कुत्ते, डभरा में 21 कुत्ते, जैजैपुर में 16 कुत्ते तथा मालखरौदा में 12 कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया। विभाग द्वारा बताया गया कि रेबीज एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो संक्रमित पशु के काटने, खरोंचने अथवा उसकी लार के संपर्क में आने से मनुष्यों और अन्य पशुओं में फैल सकती है। समय पर टीकाकरण एवं उचित सावधानी अपनाकर रेबीज से बचाव किया जा सकता है।

रेबीज के प्रमुख लक्षण

पशुओं में रेबीज होने पर व्यवहार में अचानक परिवर्तन, अत्यधिक आक्रामकता या असामान्य शांति, बेचैनी, अत्यधिक लार आना, पानी पीने में कठिनाई, निगलने में परेशानी, आवाज में बदलाव, कमजोरी, लड़खड़ाकर चलना तथा अंततः लकवा जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। मनुष्यों में संक्रमित पशु के काटने या खरोंचने के बाद बुखार, बेचैनी, घाव वाले स्थान पर झुनझुनी या दर्द, पानी निगलने में कठिनाई, पानी से भय, भ्रम तथा तंत्रिका तंत्र से संबंधित गंभीर लक्षण विकसित हो सकते हैं।

काटने या खरोंचने पर तत्काल उपचार जरूरी

रेबीज के संक्रमण की आशंका होने पर पशु के काटने या खरोंचने के स्थान को तत्काल साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए तथा बिना विलंब किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। चिकित्सक की सलाह के अनुसार एंटी रेबीज वैक्सीन तथा आवश्यकता होने पर रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन दिया जाता है। रेबीज के लक्षण विकसित होने के बाद बीमारी अत्यंत गंभीर हो जाती है, इसलिए पशु के काटने या खरोंचने के बाद समय पर उपचार लेना अत्यंत आवश्यक है। पशु के काटने की स्थिति में घाव पर घरेलू उपचार या बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लगाने के बजाय तुरंत चिकित्सा सहायता लेना चाहिए।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सहभागिता

शिविरों के सफल आयोजन में पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविरों में विभागीय कर्मचारी तथा संबंधित पशु चिकित्सा संस्थानों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान पशुपालकों एवं आम नागरिकों को रेबीज से बचाव, पशुओं के नियमित टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading