विशाल दशहरा मेला-20 अक्टूबर को शक्ति के बाजार ग्राउंड में होगी स्टार नाइट.मारवाड़ी युवा मंच ने किया है भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन. जिले का सबसे भव्य रावण के पुतले का होगा दहन. मंच का लगातार दूसरे वर्ष का है दशहरे का आयोजन




20 अक्टूबर को शक्ति के बाजार ग्राउंड में होगी स्टार नाइट.मारवाड़ी युवा मंच ने किया है भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन. जिले का सबसे भव्य रावण के पुतले का होगा दहन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में आगामी 20 अक्टूबर दिन- मंगलवार को शाम 6:00 बजे से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा द्वारा भव्य दशहरा उत्सव स्टार नाइट का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बताया की शक्ति जिले के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन इस कार्यक्रम के दौरान होगा। तो वहीं स्टार नाइट में देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी चल रही हैं।तो वहीं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आयोजन को जन सहयोग से किया जा रहा है।जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े। अतिथि के रूप में शक्ति जिले के जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर। शक्ति जिले के जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन। नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल। मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र। भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल।कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल। चेंबर के प्रदेश मंत्री दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार।नगर पालिका शक्ति के उपाध्यक्ष भारत यादव सहित शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से सामाजिक। धार्मिक। राजनैतिक। व्यापारिक संस्थाओं के प्रमुख एवं जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहेगी। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने दशहरे के इस आयोजन में सभी जिले वासियों को पहुंचने का आग्रह किया है






