संकल्प को मिला बड़ा सम्मान-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों सम्मानित हुए रायपुर के युवा तुर्क संकल्प गौतम. यूथ कांक्लेव के दौरान मिला संकल्प को सम्मान. वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम के सुपुत्र हैं संकल्प. संकल्प ने अपनी विभिन्न खूबियों से प्रदेश स्तर पर बनाई है अपनी एक पहचान




छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों सम्मानित हुए रायपुर के युवा तुर्क संकल्प गौतम. यूथ कांक्लेव के दौरान मिला संकल्प को सम्मान. वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम के सुपुत्र हैं संकल्प
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के युवा तुर्क संकल्प गौतम को राजधानी रायपुर में आयोजित यूथ कांक्लेव के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपस्थित अतिथियों के हाथों सम्मान मिला है। इस कार्यक्रम का आयोजन दैनिक अख़बार आज की जनधारा के 36 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी के प्रतिष्ठित होटल बेबीलोन कैपिटल में 27 सितंबर को “नेक्स्ट” यूथ कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक एक्टर पियूष मिश्रा, एक्टर भगवान तिवारी, संपादक सुभाष मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में युवा संकल्प गौतम जो आरंभ से मेघावी छात्र रहे डीपीएस राजनादगांव के 12 वीं कॉमर्स टॉपर, स्पॉट्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री राजेश्वर राव से बास्केटबॉल में प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्यस्तरीय एवं राष्ट्र स्तर में मैडल प्राप्त किया वही आज संकल्प यंग एंटरप्रेन्योर है । जी टी एम एक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर होने के साथ सोलर की कंपनी का प्रदेश स्तर पर सफल संचालन कर रहे है , ज्ञात हो कि संकल्प गौतम प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम के सुपुत्र है।कार्यक्रम में प्रदेश के चुनिंदा युवाओं का सम्मान उनके अलग अलग क्षेत्रों में उन्नलेखनीय कार्यों के लिए भी किया गया। संकल्प गौतम को मिले इस सम्मान पर जहां प्रदेशवासियों ने होने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम जी के सुपुत्र संकल्प को मिले इस सम्मान पर गौतम परिवार को बधाई दी है।तथा संकल्प के उज्जवल भविष्य के कामना भी की है






