जांजगीर में 30 सितंबर से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 29 तक करा सकेंगे पंजीयन। समाजसेवी अमर सुल्तानिया ने दी जानकारी

जांजगीर में 30 सितंबर से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 29 तक करा सकेंगे पंजीयन। समाजसेवी अमर सुल्तानिया ने दी जानकारी kshititech

जांजगीर में 30 सितंबर से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 29 तक करा सकेंगे पंजीयन। समाजसेवी अमर सुल्तानिया ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा स्व. श्रीमती द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. श्री केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से हाथ-पैर से दिव्यांग लोगों को उनकी जरूरत और माप के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे।शिविर का आयोजन 30 सितंबर 2026, बुधवार से 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार तक किया जाएगा। शिविर का स्थान श्री अग्रसेन भवन, नैला-जांजगीर निर्धारित किया गया है। शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरतमंदों का पंजीयन एवं आवश्यक प्रक्रिया की जाएगी।आयोजकों के अनुसार शिविर में शामिल होने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 रखी गई है। पंजीयन एवं नि:शुल्क जांच के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और यदि उपलब्ध हो तो दिव्यांग प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें सामान्य जीवन की ओर आगे बढ़ने में सहयोग देना है।आयोजकों ने बताया कि कृत्रिम अंग लाभार्थी के शरीर की आवश्यकता और माप के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।पंजीयन एवं जानकारी के लिए अमर सुल्तानिया (9425223035), विक्रांत अग्रवाल (9329155831), दीपक सिंघानिया (9098113111), अखिल बंसल (9827979541), आकाश सिंघानिया (7879963975), नवदीप अग्रवाल (9993447477), निकुंज भोपालपुरिया (8269857444), अनुभव अग्रवाल (8085415395), आदित्य भोपालपुरिया (9993787355), यश भोपालपुरिया (6264192878) और अंकित अग्रवाल (9907027500) से संपर्क किया जा सकता है।शिविर के प्रायोजक संजय केदार अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल हैं। आयोजन श्री अग्रसेन सेवा समिति, नैला-जांजगीर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading