बिलासपुर के उन्नत शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण किया डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने. पूर्व में शक्ति जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ थी डॉक्टर कुमुदिनी द्विवेदी. पदभार ग्रहण करने पर संस्था के अधिकारी कर्मचारियों ने दी उन्हें बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -23 सितंबर को बिलासपुर जिले के उन्नत शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य के पद पर डॉक्टर कुमुदनी बाघ द्विवेदी ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान जहां संस्थान के सदस्यों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत अभिनंदन किया तो वहीं डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी शक्ति जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थी तथा विगत दिनों उनका स्थानांतरण किया गया था। एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक अनुभव को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।तथा इस संस्थान के माध्यम से जहां स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं शैक्षिक गुणवत्ता को बनाए रखने की दिशा में लगातार पहल की जाती है। तो वहीं डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने भी इस नई जिम्मेदारी पर कहा कि वे पूर्ण निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर शिक्षा गुणवत्ता बनाए रखने की दिशा में निर्देशित कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने में अपना योगदान देंगी