20 सितंबर को स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की पुण्य स्मृति में डभरा में होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर. प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहेंगी मौजूद. भाजपा नेता रामकुमार गबेल ने दी जानकारी. आयुष्मान कार्ड का वितरण. निशुल्क दवाइयो का वितरण एवं रक्तदान शिविर का भी है आयोजन

20 सितंबर को स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की पुण्य स्मृति में डभरा में होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर. प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहेंगी मौजूद. भाजपा नेता रामकुमार गबेल ने दी जानकारी. आयुष्मान कार्ड का वितरण. निशुल्क दवाइयो का वितरण एवं रक्तदान शिविर का भी है आयोजन kshititech

20 सितंबर को स्वर्गीय युद्ध वीर सिंह जूदेव की पुण्य स्मृति में डभरा में होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर. प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्ध वीर सिंह जूदेव भी रहेंगी मौजूद. भाजपा नेता रामकुमार गबेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आगामी 20 सितंबर 2026 को श्री कृष्णा पैलेस डभरा में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की पुण्यतिथि में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल ने बताया कि 20 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत बीपी शुगर जांच। रक्तदान शिविर।आयुष्मान कार्ड वितरण शिविर सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्ध वीर सिंह जूदेव प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी।रामकुमार गबेल ने बताया कि इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर जहां व्यापक रूप से इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। तो वहीं शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों का निशुल्क उपचार करेंगे। साथ ही शिविर में आने वाले लोगों को दवाइयो का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा एवं जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है ऐसे लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाएगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading