शक्ति जिले में 17 सितंबर को एक ही दिन एक ही समय पर जलाए जाएंगे ढाई लाख दीये.मंगलवार को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने लिया तैयारियो का जायजा जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी समस्याएं। नोडल अधिकारी जैन के नेतृत्व में होगा सेवा संकल्प अभियान

शक्ति जिले में 17 सितंबर को एक ही दिन एक ही समय पर जलाए जाएंगे ढाई लाख दीये.मंगलवार को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने लिया तैयारियो का जायजा जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी समस्याएं। नोडल अधिकारी जैन के नेतृत्व में होगा सेवा संकल्प अभियान kshititech
17 सितंबर की जिले में चल रही तैयारी
शक्ति जिले में 17 सितंबर को एक ही दिन एक ही समय पर जलाए जाएंगे ढाई लाख दीये.मंगलवार को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने लिया तैयारियो का जायजा जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी समस्याएं। नोडल अधिकारी जैन के नेतृत्व में होगा सेवा संकल्प अभियान kshititech
कलेक्टर जय श्री जैन ने ली समय सीमा की बैठक
शक्ति जिले में 17 सितंबर को एक ही दिन एक ही समय पर जलाए जाएंगे ढाई लाख दीये.मंगलवार को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने लिया तैयारियो का जायजा जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी समस्याएं। नोडल अधिकारी जैन के नेतृत्व में होगा सेवा संकल्प अभियान kshititech
कलेक्टर कार्यालय में जन दर्शन कार्यक्रम

शक्ति जिले में 17 सितंबर को एक ही दिन एक ही समय पर जलाए जाएंगे ढाई लाख दीये.मंगलवार को समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने लिया तैयारियो का जायजा जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी समस्याएं। नोडल अधिकारी जैन के नेतृत्व में होगा सेवा संकल्प अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित समय सीमा के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने बताया की शासन के निर्देशानुसार जिले मे 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया की सेवा संकल्प अभियान का आयोजन विभिन्न पहल अंतर्गत किया जाना है। कार्यक्रम के प्रथम पहल आशीर्वाद का दीया अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने जिले मे 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ सहित अन्य विभिन्न पहल का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए है। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा फाइल्स चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के सुव्यस्थित आयोजन के लिए विभागवार नोडल अधिकारी तथा किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों का कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने विभाग अंतर्गत नोडल अधिकारी नामित कर विभागीय कार्ययोजना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए तथा पंचायत स्तर से परिवार एवं प्रत्येक जमीनी इकाई तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने के लिए सचिव, ग्राम कोटवार एवं मितानिनों आदि जमीनी अमले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओ और कार्यो का विभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक में कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र के कार्य, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के प्रकरणों सहित अन्य विभिन्न आवश्यक विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये है।कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए जिले में जल जीवन मिशन का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस अंतर्गत विभागीय कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एचपीवी वैक्सिनेशन, निक्षय पोषण योजना, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण हेतु शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं.आज जनदर्शन में कुल 24 आवेदन हुए प्राप्त

 शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नवापारा कला निवासी श्री शेखर कंवर ने ग्राम पंचायत नवापारा कला से सक्ती मार्ग की ओर जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर ओवरलोड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बीरभांठा निवासी नूतन कुमारी यादव ने बिजली बिल अत्यधिक और बिजली बिल न देने के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम भेड़िकोना निवासी संध्या सिदार ने रोजगार के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सकर्रा निवासी दूरपति कुमारी ने आर्थिक सहायता प्रदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी श्री संतोष कुमार ने स्वामित्व योजना के तहत ग्राम पंचायत देवरी बजरंग चौक मोहल्ला को ड्रोन सर्वे कर प्रचलित आबादी के सूची में जोड़कर बजरंग चौक मोहल्लावासियों को आवासीय पट्टा प्रदान करने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी श्री रामलाल चंद्रा ने बंटवारा से बचे खसरा का निराकरण करने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है

‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।17 सितम्बर की शाम 7 बजे घर-घर, कार्यालयों, गांवों एवं जनपदों में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर अभियान के शुभारंभ में सहभागी बनने का आग्रह

शक्ति -केंद्र एवं राज्य शासन की मंशानुसार देश और प्रदेश सहित सक्ती जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अभियान के दौरान एक माह तक विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सेवा भाव से जुड़ी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के बेहतर क्रियान्वयन एवं विभागों के मध्य समन्वय के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितम्बर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान सेवा भाव, जनकल्याण एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता को समर्पित है। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों में सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को और अधिक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि इस अवसर पर अपने घर, आंगन, कार्यस्थल, कार्यालय, मंदिर एवं सामुदायिक परिसरों में कम से कम एक दीपक प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में सहभागी बनें। यह दीपक सेवा, सद्भावना, सकारात्मक सोच एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। श्री जैन ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने में जिले के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। अभियान को केवल शासकीय कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि व्यापक जनभागीदारी के अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाना है। उन्होंने सभी जनपदों, ग्रामों, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों, शासकीय कार्यालयों तथा विभिन्न संस्थानों से जुड़े नागरिकों से 17 सितम्बर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर अभियान के शुभारंभ में सहभागी बनने तथा आगामी एक माह तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि सामूहिक सहभागिता एवं सेवा भावना के साथ इस अभियान को सफल बनाते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सक्ती जिले में जनभागीदारी का व्यापक एवं प्रभावी अभियान बनाने में अपना योगदान दें

‘आशीर्वाद का दीया’ के लिए स्व-सहायता समूहों ने शुरू की तैयारियां

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियां जिलेभर में शुरू हो गई हैं। स्व-सहायता समूह की दीदियां दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली एवं स्थल साज-सज्जा की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटी हैं। साथ ही वे ग्रामीणों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित कर रही हैं। 17 सितंबर की शाम 7 बजे जिलेभर में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से ‘हर घर एक दीया’ जलाकर इस अभियान में सहभागी बनने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सक्ती जिले में 17 सितंबर को वृहद स्तर पर होगा दीप प्रज्ज्वलन।जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम अंतर्गत जगमगाएंगे लगभग 2.50 लाख दीये।दीनदयाल स्टेडियम सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों एवं प्रमुख स्थलों पर भी जलेंगे दीप

शक्ति -सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को सक्ती जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में लगभग 2.50 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प व्यक्त किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, सक्ती में होगा, जहां बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर पूरे परिसर को रोशन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी विकासखण्डों में प्रमुख मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, पीडीएस भवनों, ग्रामीण बाजारों, मोहल्लों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिले में यह आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों की दीदियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को जनअभियान का स्वरूप दिया जाएगा। जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में ‘हर घर एक दीया’ जलाकर इस आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के सभी चिन्हित स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय सक्ती सहित सभी कार्यालयों, विकासखण्डों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों, चौक-चौराहों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत एवं पीडीएस भवनों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीपों की रोशनी दिखाई देगीआशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से सक्ती जिले में सेवा और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। एक साथ बड़ी संख्या में जलने वाले दीप सेवा, समर्पण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे। सक्ती जिले में वृहद स्तर पर आयोजित होने वाला यह दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम जनभागीदारी और सामाजिक एकजुटता का विशेष अवसर बनेगा। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घरों में दीप जलाएं और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से जुड़कर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading