शक्ति के बेरी मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने किया हरतालिका तीज पूजन, अखंड सुहाग की कामना. हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर

शक्ति के बेरी मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने किया हरतालिका तीज पूजन, अखंड सुहाग की कामना. हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर kshititech
बेरी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम

बेरी मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने किया हरतालिका तीज पूजन, अखंड सुहाग की कामना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-नगर के संत कबीर मार्ग वार्ड नं 14 स्थित प्रसिद्ध बेरी मंदिर में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने हरतालिका तीज का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। सुबह से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की भारी भीड़ लगी रही।भाद्रपद शुक्ल तृतीया के दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी मान्यता के अनुसार महिलाओं ने अपने अखंड सुहाग, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।महिलाओं ने सोलह श्रृंगार, हाथों में मेंहदी लगाकर शिव-पार्वती की कथा सुनी और बेलपत्र, फूल, फल अर्पित किए।मंदिर के पुजारी पं. अरुण पांडे जी ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों और भजनों से गूंज उठा।पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संगीता राकेश गबेल ने कहा कि हरतालिका व्रत करने से पति की दीर्घायु होती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भोज गबेल, प्रमिला, फुलेश्वरी, कृष्णा गबेल, ममता, रीना, चाँदनी, किरन, चंद्रा देवी ,आर्णिका,उमा देवी,अमृता,चेतना , पूर्णिमा सहित मोहल्ले की बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं उपस्थित रहीं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading