जिला मुख्यालय शक्ति में गणेश उत्सव के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पुलिस एवं प्रशासन ने करी शांति समिति की बैठक. एडिशनल एसपी पंकज पटेल. एसडीएम कावेरी मरकाम एवं शक्ति थाना टीआई लखन पटेल की उपस्थिति में आयोजित थी बैठक

जिला मुख्यालय शक्ति में गणेश उत्सव के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पुलिस एवं प्रशासन ने करी शांति समिति की बैठक. एडिशनल एसपी पंकज पटेल. एसडीएम कावेरी मरकाम एवं शक्ति थाना टीआई लखन पटेल की उपस्थिति में आयोजित थी बैठक kshititech
पुलिस थाना शक्ति में गणेश पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक

जिला मुख्यालय शक्ति में गणेश उत्सव के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पुलिस एवं प्रशासन ने करी शांति समिति की बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक 14 सितंबर को संपन्न हुई है।पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में आयोजित हुई बैठक।शहर की सभी गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।गणेश प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय-सीमा में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष चर्चा।ध्वनि विस्तारक यंत्र, यातायात व्यवस्था, जुलूस एवं कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर दी गई समझाइश।आगामी गणेश उत्सव एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में आज थाना सक्ती परिसर में शहर की विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती श्रीमती कावेरी मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी सक्ती लखन पटेल, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नगर पालिका के कर्मचारीगण तथा शहर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।बैठक के दौरान गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के संबंध में आयोजन समितियों को आवश्यक समझाइश एवं दिशा-निर्देश दिए गए।विशेष रूप से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन समितियों से अपील की गई कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं का पालन करते हुए विसर्जन कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें, ताकि शहर में यातायात एवं कानून-व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
अधिकारियों द्वारा आयोजन समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा गणेश उत्सव को भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु कहा गया।सक्ती पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा आयोजन समितियों एवं आम नागरिकों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading