शक्ति जिले की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा एवं पांडाल स्थापित होगा बाराद्वार में- आजाद बॉयज बाराद्वार की गणेश प्रतिमा के आगमन पर प्रभारी मंत्री भी पहुंचे स्वागत में. प्रतिमा देखकर मंत्री जी भी डूबे गणेश जी की आस्था में. 1000 लोगों की उपस्थिति में गणेश बप्पा के हुए पहले दर्शन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-बाराद्वार शहर जहां गणेश प्रतिमा प्रतिमाओं की स्थापना के लिए पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थान पर है। तो वहीं कल 14 सितंबर से प्रारंभ होने वाले गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर शहर के आजाद बॉयज समिति द्वारा गणेश बप्पा की आकर्षक विशालकाय प्रतिमा का शहर में जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जहां बप्पा के प्रथम दर्शन करने के लिए पहुंचे तो वहीं मंत्री जी भी भगवान गणेश जी के आस्था में डूब गए एवं हजार करीब 1000 की संख्या में लोग उपस्थित थे तथा सभी ने गणेश बप्पा का जोरदार स्वागत करते हुए जयकारों के साथ गणेश जी का स्वागत किया एवं अब 14 सितंबर से पूरा शहर सहित जिला गणेश चतुर्थी की धूम में रहेगा एवं बाराद्वार शहर में भव्य गणेश मेले का आयोजन प्रारंभ हो जाएगा