10 अगस्त को राम मिलेंगे आश्रम शिवरीनारायण पहुंचेंगे वित्त मंत्री चौधरी. सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का है आयोजन. राम मिलेंगे आश्रम के संस्थापक अशोक हरिवंश चतुर्वेदी एवं अंजू ने की ओ पी चौधरी से मुलाकात




10 अगस्त को राम मिलेंगे आश्रम शिवरीनारायण पहुंचेंगे वित्त मंत्री चौधरी. सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का है आयोजन. आयोजन समिति ने दिया चौधरी साहब को निमंत्रण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -10 अगस्त का सावन मास द्वितीय सोमवार को राम मिलेंगे आश्रम तेंदुआ धाम शिवरीनारायण में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का भव्य पूजा आयोजन किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को आमंत्रित करने पहुंचे राम मिलेंगे आश्रम के संस्थापक अशोक हरिवंश चतुर्वेदी एवं छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल वित्त मंत्री जी के निवास पर पहुंचे। जहां वित्त मंत्री जी को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया गया एवं मंत्री जी ने राम मिलेंगे आश्रम के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह को सरल सहज ढंग से स्वीकार किया है। तथा आश्रम के संस्थापक हरिवंश अशोक चतुर्वेदी ने आश्रम के कार्यों के बारे में भी वित्त मंत्री जी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी
अंजू गबेल ने करी सभी बहनों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील
छत्तीसगढ़ प्रांत घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल ने प्रदेश की सभी माताओ बहनों से आग्रह करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में भगवान भोलेनाथ की पूजा में शामिल हो और सावन मास की पूजन में पूरे सावन मास भोलेनाथ की पूजा अर्चना में भागीदारी दे। एवं शिवरीनारायण के तेंदुआ धाम में स्थित राम मिलेंगे आश्रम में प्रतिदिन भोजन भंडारा निशुल्क होगा। हमें विश्वास है भोलेनाथ की दर्शन के लिए दूर-दूर से माताये बहने पहुंचेंगी और भगवान भोलेनाथ की कृपा सब पर बनी रहेगी। छत्तीसगढ़ की कुशल मंगल की कामना करते हुए यह पूजा संपन्न किया जा रहा है







