आग में घी मत डालो- रितिक रोशन पर भड़की कंगना रनौत.सोशल मीडिया की पोस्ट को लेकर मचा बवाल

आग में घी मत डालो- रितिक रोशन पर भड़की कंगना रनौत.सोशल मीडिया की पोस्ट को लेकर मचा बवाल kshititech

आग में घी मत डालो- रितिक रोशन पर भड़की कंगना रनौत.सोशल मीडिया की पोस्ट को लेकर मचा बवाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कंगना रनौत से जुड़े एक ट्रेंड पर ऋतिक रोशन ने कमेंट किया जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन पर गुस्सा निकाला है। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और ऋतिक रोशन से जुड़ा एक ट्रेंड वायरल हो रहा है जिस पर एक्टर ने रिएक्शन देकर हर किसी का ध्यान खींच लिया।अब कंगना ने ऋतिक को निशाने पर लेते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। हुआ यूं कि कंगना रनौत को लेकर कमेंट करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके दोस्तों ने उनसे कहा है कि कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि उनकी शक्ल ऋतिक रोशन से मिलती है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘The world owes an apology to Hrithik Roshan’ ट्रेंड करने लगा। अब कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। कंगना ने ऋतिक से जुड़े पोस्ट आर्टिकल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आग में घी न डालने की नसीहत दी है। उन्होंने लिखा, “डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको अपना परफेक्ट मैच मिल गया है, आप और सबा आजाद (Saba Azad) साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं और किसी महिला को इस तरह परेशान करना आपको शोभा नहीं देता। इसके बजाय आपको उन लोगों की आलोचना करनी चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे परेशान और बुली कर रहे हैं।”

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading