15 अगस्त को खरसिया में होगा सावन तीज महोत्सव 2026 का आयोजन- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति खरसिया ने गायत्री मंदिर परिसर खरसिया में किया है कार्यक्रम. मेधावी विद्यार्थियों का भी होगा सम्मान

15 अगस्त को खरसिया में होगा सावन तीज महोत्सव 2026 का आयोजन- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति खरसिया ने गायत्री मंदिर परिसर खरसिया में किया है कार्यक्रम. मेधावी विद्यार्थियों का भी होगा सम्मान kshititech

15 अगस्त को खरसिया में होगा सावन तीज महोत्सव 2026 का आयोजन- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति खरसिया ने गायत्री मंदिर परिसर खरसिया में किया है कार्यक्रम. मेधावी विद्यार्थियों का भी होगा सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति खरसिया द्वारा आगामी 15 अगस्त 2026 को सावन तीज महोत्सव का भव्य आयोजन गायत्री मंदिर परिसर खरसिया में किया गया है।सावन की हरियाली, तीज का उल्लास, माँ पार्वती-शिव का मिले हम सबको आशीर्वाद खास। झूले, मेहंदी, गीतों की हो मधुर बौछार, तीज महोत्सव लाए जीवन में खुशियाँ अपार। उपरोक्त जानकारी देते हुए शाखा के सदस्यों ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित सावन तीज महोत्सव – 2026 में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।15 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे से यह कार्यक्रम गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है जिसमें विशेष आकर्षण – प्रतियोगिताएँ।भजनों पर नृत्य प्रस्तुति समयः 3 मिनट | शुल्कः ₹100 आयु वर्गः 0 से 5 वर्ष. 6 से 10 वर्ष. 11 से 16 वर्ष एवं 17 वर्ष एवं उससे अधिक के सभी वर्ग के लोगों के लिए ₹200 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। हौजी कूपन शुल्कः ₹50हाई-टी कूपन: ₹50 एवं कॉम्बो (हाउजी + हाई-टी) केवल ₹100 रुपए निर्धारित किया गया है।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विशेष सम्मान के अंतर्गत कक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।तथा यह प्रतियोगिता मारवाड़ी समाज के सभी वगों के लिए आयोजित है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

प्रांतीय अध्यक्ष।प्रांतीय सचिव श्रीमती सीमा गुप्ता। एवं प्रांतीय महिला श्रीमती सशक्तिकरण प्रमुख राखी अग्रवाल होंगे। तथा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति खरसिया शाखा की अध्यक्ष श्रीमती रीना गर्ग। सचिव श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल एवंकोषाध्यक्ष श्रीमती मोनिका बाजोरिया सही सदस्य का प्रमुख रूप से जुटे हुए हैं।आयोजक शाखा के सदस्यों ने बताया कि सावन की इस पावन बेला में अपने परिवार एवं मित्रों के साथ तीज महोत्सव की रंगीन संध्या का आनंद लें और इस आयोजन को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सफल बनाएं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading