जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति आज 1 अगस्त को करेगी पत्रकार वार्ता का आयोजन. जिला अध्यक्ष रश्मि गभेल ने दी जानकारी. कांग्रेस करेगी प्रदेश में 400 यूनिट तक बिजली हाफ की मांग के अभियान का आगाज




जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति आज 1 अगस्त को करेगी पत्रकार वार्ता का आयोजन. जिला अध्यक्ष रश्मि गभेल ने दी जानकारी. कांग्रेस करेगी प्रदेश में 400 यूनिट तक बिजली हाफ की मांग के अभियान का आगाज
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा आज दिनांक 1 अगस्त 2026 दिन-शुक्रवार को कम 4:00 बजे स्थानीय शासकीय विश्रामगृह शक्ति में जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल ने बताया कि प्रदेश में महंगी बिजली। स्मार्ट मीटर एवं 400 यूनिट तक बिजली हाफ योजना की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीमती गभेल ने जिले के सभी प्रिंट मीडिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को पहुंचने का आग्रह किया है। तथा इस पत्रकार वार्ता में शक्ति जिले के विधायक गण।जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। अनुसांगिक संगठन- मोर्चा प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा मीडिया प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। श्रीमती गभेल ने बताया कि पत्रकार वार्ता के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाल गंगाधर तिलक जी की आज पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया है







