चंद्रपुर में हुआ आरोग्यधाम का भूमि पूजन. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- सामाजिक सरोकार के तहत बनने वाला यह चिकित्सालय क्षेत्र के लोगों की चिकित्सा सेवा का बनेगा बड़ा केंद्र. श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर ने की है आरोग्यधाम निर्माण की पहल




चंद्रपुर में हुआ आरोग्यधाम का भूमि पूजन. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा- सामाजिक सरोकार के तहत बनने वाला यह चिकित्सालय क्षेत्र के लोगों की चिकित्सा सेवा का बनेगा बड़ा केंद्र. श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर ने की है आरोग्यधाम निर्माण की पहल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर द्वारा 23 जुलाई को चंद्रहासिनी विद्यापीठ परिसर मिरौनी चंद्रपुर में भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की तो वही कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव। प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव। प्रमुख ट्रस्टी गोविंद अग्रवाल सहित ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।इस भूमि पूजन समारोह के दौरान विधिवत पूजा अर्चना कर आगंतुक अतिथियों ने जहां आरोग्य धाम निर्माण की नींव रखी तो वहीं इस पूरे आयोजन के दौरान बारिश के बावजूद सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रमुख ट्रस्टी गोविंद अग्रवाल ने आगंतुक सभी अतिथियों का ट्रस्ट की ओर से स्वागत अभिनंदन करते हुए ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही आरोग्य धाम के निर्माण में सहयोग करने वाले लोगों की भी जानकारी दी। साथ ही बताया कि इसके निर्माण की परिकल्पना ट्रस्ट ने की थी। जो कि आज शिलान्यास समारोह के साथ पूरी होगी। गोविंद अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार बेहतर काम करने की सोच से इस आरोग्यधाम का निर्माण किया जा रहा है
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी कहा कि आज पूरे प्रदेश में चंद्रहासिनी ट्रस्ट धार्मिक क्षेत्र में एक अलग पहचान रखती है। इस ट्रस्ट ने आज दशकों से धर्म के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल की है। तो वहीं विगत वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में चंद्रहासिनी विद्यापीठ की स्थापना एवं अब चंद्रहासिनी आरोग्यधाम की स्थापना का कार्य एक बड़ा काम है। तथा ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस अवसर पर मैं बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रसेनी ट्रस्ट द्वारा आरोग्यधाम की स्थापना का कार्य एक बड़ा काम है। जो कि प्रदेश में सामाजिक सरोकार के तहत स्थापित किया जाएगा तथा इस आरोग्य धाम के निर्माण से लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम को उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए चंद्रहासिनी ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि आज चंद्रपुर में सामाजिक सरोकार के तहत आरोग्यधाम का निर्माण होने से लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी तो वही आगंतुक अतिथियों का श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर द्वारा स्वागत एवं शाल श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया तथा अतिथियों ने पूरे परिसर में भ्रमण कर ट्रस्ट द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी ली एवं प्रशंसा भी की। तथा पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चंद्रहासिनी सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर के सभी सम्माननीय पदाधिकारियो एवं ट्रस्टियों का सराहनीय योगदान रहा







