शक्ति में लगेगा 220 के व्ही का नया विद्युत सब स्टेशन. मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विमल अग्रवाल ने दी जानकारी


शक्ति में लगेगा 220 के व्ही का नया सब स्टेशन. मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विमल अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति से लगे अड़भार में स्थापित विद्युत सब स्टेशन में आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या को देखते हुए विगत एक लंबे समय से शहर में एक नए विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने की मांग की जा रही थी। जिसके संबंध में शक्ति के अग्रसेन चौक के प्रतिष्ठित नागरिक विमल अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर इस संबंध में उन्हें अवगत कराया था। तथा विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को भी नए सब स्टेशन की स्थापना के लिए पत्राचार किया था। जिस पर शक्ति में नए 220 के व्ही के विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति मिल चुकी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विमल अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही नए विद्युत सब स्टेशन की स्थापना का कार्य प्रारंभ होगा तथा क्षेत्र में नए विद्युत ट्रांसफार्मर की भी स्वीकृति विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मिली है

