बिसाहू दास महंत की 48 वी पुण्यतिथि पर कल 23 जुलाई को होगी श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम. एडवोकेट राकेश रोशन महंत ने दी जानकारी

बिसाहू दास महंत की 48 वी पुण्यतिथि पर कल 23 जुलाई को होगी श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम. एडवोकेट राकेश रोशन महंत ने दी जानकारी kshititech

बिसाहू दास महंत की 48 वी पुण्यतिथि पर कल 23 जुलाई को होगी श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर और सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम. एडवोकेट राकेश रोशन महंत ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, अजातशत्रु, जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की 48 वी पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति 23 जुलाई 2026 को मातृ शिशु अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में सवेरे 9:30 बजे श्रद्धांजलि एवं फल वितरण तथा सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जहां स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा एवं मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किया जाएगा तथा सेवा निवृत्त शिक्षकों को शक्ति विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा । सवेरे 10.30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कचहरी परिसर शक्ति में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया है जहां डॉक्टरो द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवा वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने संबंधित जनों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading