जिला मुख्यालय शक्ति में अग्रवाल समाज करेगा 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन. जयंती समारोह मनाने 23 जुलाई को बुलाई गई अग्रवाल सभा की बैठक. श्यामसुंदर अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी बैठक

जिला मुख्यालय शक्ति में अग्रवाल समाज करेगा 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन. जयंती समारोह मनाने 23 जुलाई को बुलाई गई अग्रवाल सभा की बैठक. श्यामसुंदर अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी बैठक kshititech

जिला मुख्यालय शक्ति में अग्रवाल समाज करेगा 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन. जयंती समारोह मनाने 23 जुलाई को बुलाई गई अग्रवाल सभा की बैठक. श्यामसुंदर अग्रवाल की अध्यक्षता में होगी बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा जिला मुख्यालय शक्ति में अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 श्री भगवान श्री अग्रसेन जी की जयंती का आयोजन करने एक बैठक कल दिनांक- 23 जुलाई 2026 दिन- गुरुवार को रात्रि 8:00 बजे हटरी धर्मशाला शक्ति में अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की अध्यक्षता में बुलाई गई है।उपरोक्त बैठक में विगत संपन्न बैठक की कार्रवाई पर चर्चा एवं निर्णय के साथ ही आगामी अक्टूबर माह में मनाये जाने वाले अग्रसेन जयंती समारोह के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा तथा बैठक के माध्यम से अग्रवाल समाज के सक्रिय युवाओं को जयंती समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं अग्रवाल सभा शक्ति ने शक्ति नगर के समस्त अग्रवाल बंधुओं को 23 जुलाई को आयोजित बैठक में पहुंचने का आग्रह किया है।तो वहीं जयंती समारोह को लेकर अग्रवाल समाज में भी प्रतिवर्ष काफी उत्साह देखा जाता है। एवं अग्रवाल समाज के सर्व वर्ग के लोग इस जयंती समारोह को महोत्सव के रूप में आयोजित कर पूरे 15 दिनों तक एक पखवाड़े के रूप में विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन करते हैं। जिसमें अग्रवाल समाज की महिलाएं भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता करती हैं। वहीं अग्रसेन जयंती के आयोजन को लेकर अग्रवाल सभा शक्ति। अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल ने भी व्यापक रूप से तैयारी की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading