करें वृक्षारोपण. रहेगा पर्यावरण सुरक्षित -पर्यावरण को संतुलित रखने में वृक्षारोपण का है अपना महत्व- एडिशनल एसपी पंकज पटेल. श्री पटेल ने कहा-वृक्षों से ही मिलती है हमें ताजी हवा ऑक्सीजन. पेड़ों की जड़े जमीन के अंदर पानी को सोख कर भू जल स्तर को करती है बढ़ाने का काम


पर्यावरण को संतुलित रखने में वृक्षारोपण का है अपना महत्व- एडिशनल एसपी पंकज पटेल. श्री पटेल ने कहा-वृक्षों से ही मिलती है हमें ताजी हवा ऑक्सीजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -वर्तमान समय में वृक्षारोपण को लेकर जहां पूरे देश में एक जन जागरूकता के माध्यम से आम जनता को इसके प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में पहल हो रही है।तो वहीं पुलिस प्रशासन भी समय-समय पर वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कर जनमानस को इसके महत्व एवं इसके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का संदेश दे रहा है।इसी श्रृंखला में शक्ति जिले में भी जिला पुलिस प्रशासन ने जहां जिले के ग्राम नंदौर खुर्द में नवीन आरक्षि केंद्र में सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम जिला वन महोत्सव के माध्यम से किया। तो वहीं इस अवसर पर शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया किवृक्षारोपण का अर्थ है अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना। यह पर्यावरण को संतुलित रखने, ताजी हवा (ऑक्सीजन) प्रदान करने, बारिश लाने और मृदा अपरदन को रोकने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह हमारी धरती को हरा-भरा और सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय है। श्री पटेल ने कहा कि पेड़ों के माध्यम से हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन मिलती है तथा पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों को सोख लेते हैं और जीवनदायिनी ऑक्सीजन छोड़ते हैं। यह वायु प्रदूषण को कम करता है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि तापमान नियंत्रण (ग्लोबल वार्मिंग से बचाव): वृक्ष वातावरण को ठंडा रखते हैं और गर्मी को कम करते हैं। वे ग्रीनहाउस गैसों के स्तर को नियंत्रित करने में प्राकृतिक ‘कार्बन सिंक’ का काम करते हैं। पेड़ बादलों को आकर्षित करके बारिश लाने में मदद करते हैं। इनकी जड़ें जमीन के अंदर पानी को सोखकर भू-जल स्तर को बढ़ाती हैं। पेड़ों की जड़ें मिट्टी को कसकर बांधे रखती हैं, जिससे बाढ़ और बारिश के दौरान मिट्टी का कटाव रुकता है।जंगल और पेड़, पक्षियों, जानवरों और कीड़े-मकोड़ों का प्राकृतिक घर होते हैं। यह जैव विविधता को बनाए रखता है। पेड़ लगाने से हमें प्रत्यक्ष रूप से फल, फूल, जड़ी-बूटियाँ और लकड़ी भी प्रदान करते हैं। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए वृक्षारोपण एक सबसे सरल और प्रभावशाली कदम है। हमें व्यक्तिगत स्तर पर भी पेड़ लगाने चाहिए और इसके महत्व को समझना चाहिए
श्री पटेल ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में शक्ति शहर सहित जिले के अनेकों स्थानों पर जिस तरह से प्रचंड गर्मी के चलते भूजल स्तर लगातार गिरता रहा। उसे देखते हुए हमें वृक्षारोपण की ओर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है। एवं गांव में भी रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास पेड़ जरूर लगाए एवं पेड़ लगाकर उसे संरक्षण देने की दिशा में भी निरंतर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करें

