शक्ति जिले में कांग्रेस पार्टी का बनेगा अपना भवन. भवन निर्माण के लिए समिति का हुआ गठन.जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न.बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने बनी रणनीति


शक्ति जिले में कांग्रेस पार्टी का बनेगा अपना भवन. भवन निर्माण के लिए समिति का हुआ गठन.जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की कार्यकारिणी बैठक संपन्न.बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने बनी रणनीति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -21 जुलाई को रेस्टहाउस सक्ती में,जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें संगठन की बैठक मंडल स्तर पर किया जाकर बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी के पदाधिकारीगण से संवाद कर बूथ स्तर पार्टी को मजबूत करने एवं सक्रिय करने संबंधी निर्णय लिया गया । साथ ही सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी हेतु कांग्रेस भवन-निर्माण के लिए भूमि चयन हेतु समिति का गठन किया गया । बैठक मे कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सूरतलाल राठिया एवं श्री सरकार सिंह नेताम जी के दिवंगत होने पर एक मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात कचहरी चौक सक्ती में जगदलपुर की बेटी सुश्री हरिका राव नायडू द्वारा दोबारा नीट परीक्षा परिणाम से हताश होकर आत्महत्या करने पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि , विधायक श्री रामकुमार यादव,श्री बालेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्षगण , बलराम पांडे, भुनेश्वर चंद्रा , धनीराम सोनवानी, ताराचंद साहू, अमरसिंह बनाफर , महामंत्रीगण गिरधर जायसवाल ,अमित राठोर , कुसुम यादव, राजीव जायसवाल घनश्याम देवांगन, मधुसूदन साहू, जितेन्द्र बहादुर सिंह, ओमप्रकाश पटेल,बोधसाय चंद्रा। , ताम्रध्वज चंद्रा, पिंटू ठाकुर सचिव रामकुमार राठौर , कुसुमलता अजगल्ले ,पारस यादव , सुभान खान, भीष्म देव भारती , मनोज जायसवाल, पुर्णिमा खुटे , राजेन्द्र यादव, जीवनलाल साहू, चन्द्रकुमार सोनी,कार्यकारिणी सदस्य ,,सविता रात्रे , गायत्री सिदार , सन्नी यादव ,दूजरामसाहू , सुनील कुमार पटेल , लखनलाल चंद्रा , ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण रामप्यारे सिदार , श्याम कुमार केवट, गोपाल भारद्वाज, ओमप्रकाश पटेल , नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर एवं मंडल अध्यक्ष लाला सोनी ,छोटूदासमहंत सेवादल , चंन्द्र कुमार गबेल , विनोद पटेल , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष महबूब खान मीडिया प्रभारी भानुप्रताप गबेल ,अकीब खान एवं प्रवक्ता पुरुषोत्तम साहू. विजय यादव , बुधराम निराला शाहिद काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे

