पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवेदनशील है हमारी शक्ति जिला पुलिस-जिला पुलिस प्रशासन शक्ति का सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आज 20 जुलाई को. नवीन रक्षित केंद्र नंदोर खुर्द में होगा आयोजन


जिला पुलिस प्रशासन शक्ति का सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आज 20 जुलाई को. नवीन रक्षित केंद्र नंदोर खुर्द में होगा आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला पुलिस बल शक्ति द्वारा आज दिनांक- 20 जुलाई 2026 दिन सोमवार को सुबह 11:30 बजे नवीन रक्षित केंद्र नंदोर खुर्द परिसर विकासखंड शक्ति में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहेंगे इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे तो वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।एवं जिला पुलिस प्रशासन शक्ति ने जिले के सभी थाना क्षेत्र में भी उपलब्ध परिसर में थाना प्रभारियो एवं पुलिस कर्मचारियों को समय- समय-समय पर वृक्षारोपण करने के भी निर्देश दिए हैं

