निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक खुलेगा शक्ति में 20 जुलाई को- नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा ब्लड बैंक का शुभारंभ. अब जरूरतमंदों को समय पर मिलेगा रक्त

निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक खुलेगा शक्ति में 20 जुलाई को- नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा ब्लड बैंक का शुभारंभ. अब जरूरतमंदों को समय पर मिलेगा रक्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिला बनने के बाद जिला मुख्यालय में निजी क्षेत्र का पहला ब्लड बैंक 20 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा तथा शहर के बाराद्वार रोड में दोपहर 2:00 बजे से जन पुकार सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा इस ब्लड बैंक के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल होंगे। तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल। भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल।नगर पालिका परिषद शक्ति के उपाध्यक्ष भारत यादव एवं ब्लड बैंक ऑफिसर डॉक्टर गिरधर प्रसाद पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। जन पुकार सेवा संस्थान के डायरेक्टर प्रेमलाल साहू। विपिन कुमार पांडे एवं सचिव प्रदीप पांडे ने समस्त गणमान्य नागरिकों को इस अवसर पर पहुंचने का आग्रह किया है