जिला शिक्षा विभाग द्वारा 18 जुलाई को आयोजित किया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम. सांसद कमलेश जांगड़े सहित जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी भी रहे मौजूद. सांसद जी ने कहा- शिक्षा ही है सशक्त समाज एवं मजबूत राष्ट्र की नींव

जिला शिक्षा विभाग द्वारा 18 जुलाई को आयोजित किया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम. सांसद कमलेश जांगड़े सहित जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी भी रहे मौजूद. सांसद जी ने कहा- शिक्षा ही है सशक्त समाज एवं मजबूत राष्ट्र की नींव kshititech
जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

जिला शिक्षा विभाग द्वारा 18 जुलाई को आयोजित किया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम. सांसद कमलेश जांगड़े सहित जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -18 जुलाई को सद्भावना भवन, जैजैपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया तथा छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं गणवेश वितरित किए गए। साथ ही समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव है। केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को समान अवसर प्राप्त हों।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का संदेश दिया तथा नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने पालकों एवं शिक्षकों से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती जांगड़े ने विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों से आत्मीय संवाद किया। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वासदेखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा ही आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपति कीर्तन चंद्रा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री परदेशी खूंटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, पालकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading