शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 25 जुलाई को होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम. सुबह निकलेगी निशान यात्रा. प्रसिद्ध भजन गायको की होगी प्रस्तुति


शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 25 जुलाई को होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम. सुबह निकलेगी निशान यात्रा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा आगामी 25 जुलाई 2026 दिन- शनिवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 7:30 से किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर भजनोत्सव कार्यक्रम रात्रि 7:30 बजे से प्रारंभ होगा एवं रात्रि 11:30 बजे प्रभु की आरती होगी तथा भजन कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक विभोर गर्ग एवं विक्की सिंघल अपनी प्रस्तुति देंगे तथा बाबा श्याम का भव्य दरबार प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित किया जाएगा। आयोजक संस्था ने सभी धर्म प्रेमियों को इस अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है
सुबह 8:00 बजे निकलेगी श्री राम मंदिर से निशान यात्रा
25 जुलाई को सुबह 8:00 बजे श्री राम मंदिर शक्ति से श्याम ग्यारस के मौके पर निशान यात्रा निकाली जाएगी जो की राम मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्मों का भ्रमण करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी

