सांसद जी की सहृदयता -सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयासों से चांपा के मरीज को मिली प्रधानमंत्री राहत कोष से 3 लाख रुपए की सहायता राशि. किडनी की बीमारी से ग्रसित था मरीज. परिवार जनों ने किया सांसद जी का धन्यवाद. सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा- जरूरतमंदों की सहायता उनकी पहली प्राथमिकता

सांसद जी की सहृदयता -सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयासों से चांपा के मरीज को मिली प्रधानमंत्री राहत कोष से 3 लाख रुपए की सहायता राशि. किडनी की बीमारी से ग्रसित था मरीज. परिवार जनों ने किया सांसद जी का धन्यवाद. सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा- जरूरतमंदों की सहायता उनकी पहली प्राथमिकता kshititech

सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयासों से चांपा के मरीज को मिली प्रधानमंत्री राहत कोष से 3 लाख रुपए की सहायता राशि. किडनी की बीमारी से ग्रसित था मरीज. परिवार जनों ने किया सांसद जी का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रयासों से किडनी प्रत्यारोपण के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे मरीज अंशुल गोपाल को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री सहायता कोष से उपचार हेतु 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सांसद कमलेश जांगड़े ने 4 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किडनी रोग से पीड़ित अंशुल गोपाल के इलाज के लिए प्रधानमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया था। पत्र में बताया गया था कि मरीज का उपचार नई दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है तथा किडनी प्रत्यारोपण के लिए लगभग 5.85 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार इस खर्च को वहन करने में असमर्थ था।सांसद जी की अनुशंसा के बाद प्रधानमंत्री सहायता कोष से 3 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत होने से मरीज और उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है। इस सहायता से किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और वे क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की हरसंभव मदद के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading