चंद्रपुर थाना के टीआई कोशले की सक्रियता से अवैध महुआ शराब के दो अलग-अलग मामले दर्ज. एक में जप्त हुई स्कूटी तो एक में मोटरसाइकिल. एसपी साहब के निर्देशन में सक्रिय है चंद्रपुर की पुलिस-टीआई जितेंद्र कोसले ने कहा- लगातार जारी रहेगी करवाई

चंद्रपुर थाना के टीआई कोशले की सक्रियता से अवैध महुआ शराब के दो अलग-अलग मामले दर्ज. एक में जप्त हुई स्कूटी तो एक में मोटरसाइकिल. एसपी साहब के निर्देशन में सक्रिय है चंद्रपुर की पुलिस-टीआई जितेंद्र कोसले ने कहा- लगातार जारी रहेगी करवाई kshititech
चंद्रपुर पुलिस की अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई

चंद्रपुर थाना के टीआई कोशले की सक्रियता से अवैध महुआ शराब के दो अलग-अलग मामले दर्ज. एक में जप्त हुई स्कूटी तो एक में मोटरसाइकिल

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -थाना चन्द्रपुर जिला सक्तीके अपराध क्रमांक 81/2026धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही हुई है।श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 16.07.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब रखकर परिवहन करने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी किशन हिमधर पिता रोहित राम उम्र 33 साल निवासी मेढापाली थाना डभरा के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा परिवहन के प्रयुक्त स्कूटी को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 16.07.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रामकुमार रात्रे, आर खिलेस्वर साहू, खगेस्श्वर साहू, का विशेष योगदान रहा

अवैध महुआ शराब परिवहन कर रहा आरोपी मोटरसाइकिल सहित पुलिस की गिरफ्त में

शक्ति -थाना चन्द्रपुर जिला सक्ती के अपराध क्रमांक 84/2026
धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अंग्रेजी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही हुई है। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 16.07.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब रखकर परिवहन करने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी प्रिंस यादव पिता गोकुल यादव उम्र 20 साल निवासी चन्द्रपुर थाना चन्द्रपुर के कब्जे से 07 नग बीयर एवं 08 नग अंग्रेजी रॉयल स्टेज शराब कुल 5 लीटर 9090 एम एल तथा परिवहन के प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 17.07.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में प्र आर राजेश पैकरा, राम गिलाश लहरे,आर गणेश साहू, थाना का अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading