स्व. अशोक दुबे शक्ति का चंदनपान कार्यक्रम 26 जुलाई को हटरी धर्मशाला शक्ति में. दुबे जी के निधन पर प्रमुख कर्मचारी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों ने दी उन्हें श्रद्धांजलि


स्व. अशोक दुबे शक्ति का चंदनपान कार्यक्रम 26 जुलाई को हटरी धर्मशाला शक्ति में
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक 15 ऑफीसर कॉलोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अशोक दुबे का विगत दिनांक 14 जुलाई 2026 दिन-मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया था। जिनका दशगात्र कार्यक्रम प्रयागराज में संपन्न होगा एवं चंदन पान तथा ब्रह्म भोज कार्यक्रम आगामी दिनांक- 26 जुलाई 2026 दिन- रविवार को दोपहर 1:00 से हटरी धर्मशाला शक्ति में रखा गया है।दुबे एवं पांडेय परिवार ने समस्त सम्माननीय जनों को इस अवसर पर उपस्थित होकर मृत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है। वहीं स्वर्गीय श्री अशोक दुबे के सुपुत्र समर्थ दुबे ने भी समस्त स्नेही स्वजनों।इष्ट मित्रों को इस सूचना को ही शोक पत्र मानकर पहुंचने का आग्रह किया है। तथा स्वर्गीय श्री अशोक दुबे के प्रति मोबाइल नंबर 9685805532 पर अपनी संवेदनाएं- श्रद्धांजलि प्रेषित कर सकते हैं

