16 जुलाई को नगर पंचायत चंद्रपुर के मनोनीत पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण समारोह. श्रीमती सयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव होंगी मुख्य अतिथि. विशिष्ट अतिथि होंगे गोविंद अग्रवाल तो वहीं अध्यक्षता करेंगे नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश. गौरी.गिरजा. कविता को बनाया गया है एल्डरमैन


16 जुलाई को नगर पंचायत चंद्रपुर के मनोनीत पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण समारोह. श्रीमती सयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव होंगी मुख्य अतिथि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा शक्ति जिले के नगर पंचायत चंद्रपुर के लिए मनोनीत किए गए पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 16 जुलाई को आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर ने बताया कि नगर पंचायत चन्द्रपुर के नवनियुक्त एल्डरमैन का “शपथ ग्रहण समारोह” दिनांक 16 जुलाई 2026, गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव प्रदेश कार्यसमिति स्थायी सदस्य भाजपा छ.ग.।विशिष्ट अतिथि श्री गोविन्द अग्रवाल प्रबंधक न्यासी, श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर सार्व.न्यास चन्द्रपुर एवं अध्यक्षता ओमप्रकाश देवांगन अध्यक्ष, नगर पंचायत चन्द्रपुर करेंगे तथा दिनांक 16 जुलाई 2026, गुरुवार को ही एक पेड़ मां के नाम (वृक्षारोपण कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे खेल मैदान, बस स्टैण्ड चन्द्रपुर मैं रखा गया है तथा कार्यक्रम के पश्चात शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे सभाकक्ष, कार्यालय न.पं.चन्द्रपुर में होगा
तीन मनोनीत पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण
नगर पंचायत चंद्रपुर के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मनोनीत पार्षद गिरजा शंकर यादव. गौरीशंकर गुप्ता एवं श्रीमती कविता पुरोहित को एल्डर मैन के रूप में शपथ दिलाई जाएगी


