17 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी देशभर के 75 पुनः विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े को पत्र लिख कर दी जानकारी. 17 जुलाई को ही चांपा रेलवे स्टेशन का भी होगा लोकार्पण

17 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी देशभर के 75 पुनः विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े को पत्र लिख कर दी जानकारी. 17 जुलाई को ही चांपा रेलवे स्टेशन का भी होगा लोकार्पण kshititech

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -केंद्र में साल 2014 के बाद से भारतीय जनता पार्टी की एनडीए सरकार के मुखिया के पद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कामकाज संभाला है। तथा मोदी जी के पीएम बनते ही उन्होंने रेलवे सेक्टर को अपनी प्राथमिकता तय कर रेल यात्री सुविधाओं की दिशा में काम किया तथा आज देश के हजारों रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में दर्जा देकर उसे विकसित करने का काम किया गया तथा इस दिशा में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के भी अनेकों रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में दर्जा मिला तथा आज चांपा स्टेशन पूर्ण रूप से विकसित हो चुका हैं। ऐसे ही जांजगीर चांपा संसदीय क्षेत्र के चांपा रेलवे स्टेशन जो की दशकों से चांपा जंक्शन भी है। इसे भी अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है।एवं इस रेलवे स्टेशन का भी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से लोकार्पण करेंगे। जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी समस्त क्षेत्र वासियों को इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।तो वहीं भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने स्वयं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को एक पत्र प्रेषित कर इस लोकार्पण कार्यक्रम की जानकारी दी है

अश्विनी वैष्णव ने लिखा सांसद कमलेश जांगड़े को पत्र

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12 जुलाई 2026 को जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारतीय रेलवे देश भर में आधुनिक, सुरक्षित और सुगम रेल सेवाओं का विस्तार करने के साथ-साथ यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के लिए सतत कार्य कर रही है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प भारतीय रेलवे के स्टेशनों, ट्रेनों, पटरियों और एंव सिग्नलिंग प्रणाली को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाना है। देशभर में अब तक 261 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा चुका है।आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि 17 जुलाई, 2026 को देश के 75 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा।अतः इस समारोह में चाम्पा रेलवे स्टेशन पर आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

17 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी देशभर के 75 पुनः विकसित अमृत रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े को पत्र लिख कर दी जानकारी. 17 जुलाई को ही चांपा रेलवे स्टेशन का भी होगा लोकार्पण kshititech
रेल मंत्री जी द्वारा सांसद कमलेश जांगड़े को लिखा गया पत्र

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading