पुलिस अधिकारियों की हुई नई पद स्थापना- तारकेश्वर पटेल होंगे कमिश्नरेट रायपुर के उपायुक्त. 13 जुलाई की देर शाम जारी हुए आदेश. पुलिस की नई कमिश्नरी प्रणाली में कसावट लाने नियुक्त किए गए अधिकारी

पुलिस अधिकारियों की हुई नई पद स्थापना- तारकेश्वर पटेल होंगे कमिश्नरेट रायपुर के उपायुक्त. 13 जुलाई की देर शाम जारी हुए आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगरके आदेश अटल नगर, दिनांक 13-07-2026 क्रमांक ESTB-102(1)/435/2026-HOME SECTION के द्वारा पुलिस अधिकारियों की नई पद स्थापना की गई है। तथा आदेश में बताया गया है कि राज्य शासन एतद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नलिखित अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर उनके नाम के सम्मुख कालम 4 में दर्शित स्थान पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।श्री तारकेश्वर पटेलअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य, कमिश्नरेट रायपुर को कमिश्नरेट रायपुर पुलिस उपायुक्त, जोन मध्य में पदस्थ किया गया है।श्रीमती दीपमाला कश्यप जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा बिलासपुर को पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, कमिश्नरेट रायपुर एवंश्रीमती अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हेडक्वाटर प्रशिक्षण डीसीबी अजाक एवं सीएडब्ल्यू कमिश्नरेट रायपुर कोपुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकाल, कमिश्नरेट रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।उपरोक्त पदस्थापना हेतु समन्वय में अनुमोदन प्राप्त किया गया है। उपरोक्त आदेश छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी किया गया है

