सबसे बड़ी खबर-बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण। प्रधानमंत्री ने स्वयं किया घटनास्थल का दौरा।27 लोगों की मौत की पुष्टि की पीएम साहब ने. पर्यटकों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है बैंकॉक में

बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण। प्रधानमंत्री ने स्वयं किया घटनास्थल का दौरा।27 लोगों की मौत की पुष्टि की पीएम साहब ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 63 लोग घायल हो गए. शुरुआती जांच में AC में शॉर्ट सर्किट और बंद इमरजेंसी एग्जिट को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है.

बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक पॉपुलर पब रोंग बीयर ना लाट फ्राओ में रविवार (12 जुलाई 2026) की देर रात भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में 22 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा आधी रात के आसपास हुआ, जब पब में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग के साथ फैले घने और जहरीले धुएं ने लोगों के लिए बाहर निकलना बेहद मुश्किल कर दिया. कई लोग अंदर ही फंस गए और अपनी जान नहीं बचा सके.थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने घटना के कुछ घंटों बाद घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने पुष्टि की कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है. रेस्क्यू टीम देर रात तक इमारत के अलग-अलग हिस्सों में तलाश अभियान चलाते रहे. शुरुआती जांच में पता चला की आग की शुरुआत पब के सामने बने स्टेज के पास लगी छत में लगे एयर कंडीशनर से हुई. अधिकारियों के अनुसार एयर कंडीशनर में बिजली का शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़की और तेजी से पूरे परिसर में फैल गई. कुछ ही समय में पब धुएं से भर गया. धुएं के कारण लोगों को सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और सांस लेना भी मुश्किल हो गया था. दमकल कर्मियों ने बताया कि कई लोगों की मौत आग से झुलसने के बजाय धुएं में दम घुटने के कारण हुई.

फायरब्रिगेड कर्मचारी ने हादसे के बारे में क्या बताया?

फायरब्रिगेड कर्मचारी चक्रित खोंगकोम ने बताया कि पब के अंदर हर तरफ धुआं फैल चुका था. ज्यादातर पीड़ितों की मौत धुएं के कारण हुई क्योंकि वे सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाए. जांच में यह भी सामने आया है कि इमरजेंसी एग्जिट बंद होने से हालात और खराब हो गए. अधिकारियों के अनुसार एक फायर एग्जिट के सामने बीयर के क्रेट रखे हुए थे, जबकि दूसरे निकास मार्ग पर टेबल रखी हुई थी. इससे लोगों का बाहर निकलना लगभग असंभव हो गया. बैंकॉक के गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंट ने बताया कि जब आग तेजी से फैली तो लोग जान बचाने के लिए पब के पीछे की ओर भागे, जहां किचन, बाथरूम और इमरजेंसी एग्जिट मौजूद थे. हालांकि, रास्तों में रुकावट होने के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके और अंदर ही फंस गए.

रेस्क्यू टीम ने कई शव निकाले

रेस्क्यू टीम को टॉयलेट और उसके आसपास कई लोगों के शव मिले. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग आखिरी समय तक पीछे के रास्ते से बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके. घटनास्थल से सामने आए वीडियो और बचाव दल के बॉडी कैमरा फुटेज में हादसे की भयावह तस्वीरें दिखाई दीं. ऑक्सीजन मास्क पहने दमकलकर्मी धुएं से भरे कमरों में टॉर्च की मदद से लोगों की तलाश करते नजर आए. जली हुई कुर्सियों, टेबलों और मलबे के बीच से शव और घायलों को बाहर निकाला गया. पब के बाहर मृतकों के शवों को पहचान के लिए क्रम संख्या के साथ रखा गया, जबकि फोरेंसिक टीमों ने पूरी रात मौके से सबूत जुटाने का काम किया.

हादसे में बचने वाले लोगों ने शेयर की बातें

हादसे में बचने वाले लोगों ने भी उस रात की दर्दनाक यादें साझा कीं. 32 वर्षीय सुकन्या वोंगवोंगवाई ने बताया कि सबसे पहले जलने जैसी गंध महसूस हुई थी. उनकी एक दोस्त उस समय स्टेज पर गाना गा रही थी. उसने सबसे पहले छत में आग लगती हुई देखी थी. सुकन्या ने बताया कि जैसे-जैसे आग बढ़ी, साउंडप्रूफिंग के लिए इस्तेमाल किया गया फोम छत से गिरने लगा, जिससे कई लोग घायल हो गए. इसके बाद पूरे पब में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. घटना के वीडियो में इमारत से निकलता हुआ घना काला धुआं और एंट्री गेट से उठती आग की ऊंची लपटें साफ दिखाई दे रही हैं. वीडियो में लोग चीखते हुए बाहर भागते नजर आते हैं.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading