कैसे एक के बाद एक 19 सरकारी विभागों में सेलेक्ट हुई ये 23 साल की पढ़ाकू? जान‍िए पूरा टाइमटेबल. तिल्दा नेवरा की बिटिया है चारू पांडे

कैसे एक के बाद एक 19 सरकारी विभागों में सेलेक्ट हुई ये 23 साल की पढ़ाकू? जान‍िए पूरा टाइमटेबल. तिल्दा नेवरा की बिटिया है चारू पांडे kshititech
चारु पांडे अपने परिवार जनों के साथ

कैसे एक के बाद एक 19 सरकारी विभागों में सेलेक्ट हुई ये 23 साल की पढ़ाकू? जान‍िए पूरा टाइमटेबल. तिल्दा नेवरा की बिटिया है चारू पांडे

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कठिन संघर्ष और खुद पर अटूट भरोसे की एक अद्भुत मिसाल पेश करते हुए, छत्तीसगढ़ के रायपुर के तिल्दा-नेवरा की रहने वाली 23 वर्षीय चारू पांडे देशभर के सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी हैं. अलग-अलग भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली 19 प्रतियोगी परीक्षाओं को एक के बाद एक पास करके चारू ने यह साबित कर दिया है कि अगर तैयारी में अनुशासन हो, समय का सही तालमेल हो और सोच सकारात्मक हो, तो बिना किसी कोचिंग के भी असाधारण सफलता हासिल की जा सकती है. आज, चारू विशाखापत्तनम में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) कार्यालय में ‘असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर’ (AAO) के पद पर कार्यरत हैं, जिसे वे अपनी सबसे पसंदीदा और सपनों की नौकरी मानती हैं.उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग (SSC), बैंकिंग, रेलवे, पुलिस विभाग और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा आयोजित कई परीक्षाओं को पास किया. उनकी सफलताओं की सूची में SSC CGL, CHSL, MTS, GD और CPO परीक्षाएं शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने बैंकिंग सेक्टर की बड़ी परीक्षाएं जैसे SBI PO, SBI Clerk, IBPS PO और IBPS Clerk भी क्रैक कीं. उन्होंने रेलवे भर्ती परीक्षाओं और राज्य स्तर की कई अन्य भर्तियों में भी सफलता का परचम लहराया.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading