शक्ति के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार दरयानी एवं श्यामसुंदर अग्रवाल को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मिला सम्मान. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह रहे मौजूद

शक्ति के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार दरयानी एवं श्यामसुंदर अग्रवाल को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मिला सम्मान. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह रहे मौजूद kshititech

शक्ति के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार दरयानी एवं श्यामसुंदर अग्रवाल को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मिला सम्मान. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह रहे मौजूद

रायपुर- जिला मुख्यालय शक्ति के वरिष्ठ पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष राजकुमार दरयानी एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी प्रमुख रूप से मौजूद थे। प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दरयानी एवं जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठन को लगातार मजबूत बनाने की दिशा में दिए जा रहे योगदान एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनों ही पदाधिकारियो को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया तो वही प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी सदस्यों ने भी राजकुमार दरयानी एवं श्यामसुंदर अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। तथा रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पत्रकार साथी पहुंचे हुए थे. कार्यक्रम के दौरान जिले के दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियो ने संघ द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी भी दी। साथ ही बताया की शक्ति जिले में संघ के माध्यम से पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की दिशा में भी सकारात्मक पहल की जा रही है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading