तोतले बच्चों के लिए राजनांदगांव में 42 वे निशुल्क शिविर का हुआ आयोजन.ट्यूटर सत्यनारायण मित्तल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ शिविर. 41 बच्चों ने कराया पंजीयन. किसी भी शहर में शिविर आयोजन के लिए मित्तल जी देते हैं निशुल्क सेवाएं





तोतले बच्चों के लिए राजनांदगांव में 42 वे निशुल्क शिविर का हुआ आयोजन.ट्यूटर सत्यनारायण मित्तल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ शिविर. 41 बच्चों ने कराया पंजीयन
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राजनांदगांव में तोतले बच्चों के 4 दिवसीय 14 मई से 17 मई तक निशुल्क शिविर का समापन किया गया। शिविर में 41 बचों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।शिविर में केवल 38 बच्चों ने भाग लिया जिसमें 36 बच्चों को शब्दों के सही उच्चारण का 100% लाभ मिला 2 बच्चों को 50% का ही लाभ मिला।बच्चे 3 साल से 24 साल उम्र तक सभी समाज के नया रायपुर, खरोराभाटापारा, डोंगरगांव, दुर्ग डोंगरगढ़,गुंडरदेही,खैरागढ, राजनांदगांव के लोकल क्षेत्र के बच्चों ने शिविर में भाग लिया।ट्यूटर सत्यनारायण मित्तल ने सभी अभिभावकों को प्रिंट कागज देतेहुए बच्चों की घर में 20-25 दिन स्पीच प्रैक्टिस करने की सलाह देते हुए आवाज ठीक करने के तौर तरिके भी बताऐ। सभी बच्चे तथा अभिभावक बहुत खुश तथा उत्साहित नजर आ रहे थे।मंच पर मुख्य अतिथि श्री सत्यनारायण मित्तल रायपुर, विशिष्ट अतिथि डा0 हितेश लोहिया जी, सभा के अध्यक्ष श्री शरद कुमार जी अग्रवाल, पुर्व अध्यक्ष श्री सुशील कुमार जी अग्रवाल,महामंत्री श्री आलोक अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू खोखरिया जी नव निर्वाचित श्रीमति संतोष अग्रवाल जी,युवा मंडल अध्यक्ष श्री हर्ष कुमार जी लोहिया जी उपस्थित थे।श्रोता दिर्घा मे आदरणीय अग्र बंधु,अग्र शक्ति रुपा तोतले बच्चों के साथ आदरणीय अभिभावक मौजूद थे।मंच का संचालन श्री अशोक कुमार जी लोहिया कर रहे थे।सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा श्री अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा पर धूप दीप, माल्यार्पण कर विधीवत कार्यक्रम की शुरुआत की।मंच संचालक श्री लोहिया जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन के लिए श्री शरद कुमार जी अग्रवाल को आमंत्रित किया। श्री शरद कुमार जी ने तोतले बच्चों के निशुल्क ( राजनांदगांव में मेगा तीसरे शिविर) पर विस्तार से बताया कि 36 बच्चों को वाणी दोष निवारण का 100% लाभ मिला है।इससे सर्व समाज में अग्र समाज के सेवा भाव की भावना जागृत हुई है।इसके बाद मंच संचालक श्री लोहिया जी ने सत्यनारायण मित्तल को आमंत्रित कियाट्यूटर सत्यनारायण मित्तल ने मंच पर कुछ छोटे बच्चों की आवाज बुलंद होने का जोरदार डैमो दिखाया पूरा समाज आश्चर्यचकित था। मंच पर खैरागढ़ के श्री मनीष कुमार रंगलानी ने बताया कि मात्र 20/20 मिनट की दो क्लास में मेरी 4 साल की बेटी लविसा रंगलानी के 13 शब्दों को ठीक कर दिया गया मेरे पास धन्यवाद करने के लिए शब्द नही है।मंच पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव के कमांडिंग आफिसर श्री शिवपाल सिंह राजपूत ने बताया मै अपनी बेटी शिवान्या 5 साल को रायपुर किसी स्पीच थैरेपी केंद्र में दिखाने गया था मात्र 15/20 मिनट थैरेपी करवाई गई रिजल्ट जीरो था और 1200/- रुपये लगे।2/3 महिने आने को कहा गया जो मेरे लिए संभव नहीं था।16-5-26 रात 8 बजे मेरी बेटी के स्कुल से फोन आया कि शिवान्या को अभी शिविर में दिखा कर आएं कल 17 तारीख को शिविर खत्म हो जाएगा। मै अपनी पत्नी के साथ रात नो बजे भवन में पहुंचा तो मित्तल जी अपना काम खत्म कर चुके थे मुझे मना कर दिया गया था जब मैंने बेटी का हवाला देते हुए बताया तो मित्तल जी ने हमें आदर से बैठाया और कहा डिफैंस तथा लड़की के लिए कभी मनाही नहीं है।और मात्र 15/20 मिनट की एक सिटींग में मेरी बेटी शिवान्या राजपूत 5 साल के 10 शब्दों का उच्चारण 100% ठीक कर दिया गया वास्तव में ये गोड गिफ्ट है।जिसका वर्णन करना मेरे लिए संभव नहीं है।सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाने मंच पर अतिथियों के द्वारा सभी बच्चों को गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।सभी बच्चे तथा अभिभावक बहुत खुश नजर आ रहे थे।अग्र समाज के लगभग 15 होनहार छात्र छात्राओं को अग्रवाल सभा, महिला मंडल, नवयुवक मंडल ने अतिथियों के हाथों मोमैंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री शरद कुमार जी अग्रवाल तथा महामंत्री श्री आलोक कुमार जी अग्रवाल नेट्यूटर सत्यनारायण मित्तल को
शाल, श्रीफल तथा मोमैंटो से सम्मानित किया।श्री अशोक कुमार जी लोहिया ने बाखुबी मंच का संचालन करते हुए आए हुए सभी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए जलपान के लिए सादर आमंत्रित किया। आप भी अपने शहर में उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजन के लिए अग्र सेवा सोसायटी रायपुरट्यूटर सत्यनारायण मित्तल9826183171 से संपर्क कर सकते हैं






