मानवता की मिसाल बने शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा के संचालक- गंभीर घायल को पहुंचाया अस्पताल एवं इलाज करवा कर उसे दी बड़ी राहत. समय पर नहीं पहुंच पाई 112. दुर्घटना में घायल व्यक्ति का पैर हुआ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

मानवता की मिसाल बने शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा के संचालक- गंभीर घायल को पहुंचाया अस्पताल एवं इलाज करवा कर उसे दी बड़ी राहत समय पर नहीं पहुंच पाई 112

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर.

शक्ति -वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तात्कालिक राहत पहुंचाने की दिशा में मानवता कम ही देखने को मिलती है। तथा एक्सीडेंट के मामलों में लोग थाने इत्यादि के चक्कर में फंसने के भय से घायल लोगों को स्वयं सहायता नहीं पहुंच पाते।किंतु शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित गिरिराज रेन बसेरा के संचालक परिवार ने एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है। जो कि मानवता की एक बड़ी मिसाल है। आज 18 मई को सुबह करीब 10:00 बजे गिरिराज रेन बसेरा के बगल में स्थित रामफल अपार्टमेंट के पास स्टेशन की तरफ से आ रहे डोंगिया सुलोनी निवासी एक मोटरसाइकिल चालक जो कि विपरीत दिशा से आ रही कार के अचानक अपार्टमेंट की ओर टर्निंग लेने के कारण मोटरसाइकिल सहित बिजली के खंभे से जा टकराया एवं खंभे से टकराने के कारण उसका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा वह बिजली के खंभे के पास ही सड़क पर गिरकर कराह रहा था। किंतु किसी ने उसको राहत देने की कोशिश नहीं कि। इसकी जानकारी जब गिरिराज रेन बसेरा के संचालकों को लगी तब तत्काल गिरिराज रेन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। पंकज अग्रवाल पिंटू एवं उनके कर्मचारी राजा एवं राम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायल व्यक्ति की जानकारी ली तथा उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिलने पर डोंगिया सुलोनी निवासी भाजपा नेता रामकुमार गबेल को गिरिराज रेन बसेरा के संचालकों द्वारा सूचना देकर जानकारी दी गई तथा घायल व्यक्ति को तत्काल एक ऑटो बुलाकर ऑटो से ही उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। इस बीच 112 को भी सूचना दी गई थी किंतु 112 समय पर नहीं पहुंच पाई तथा अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर एक्का ने भी अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए तत्काल घायल व्यक्ति की स्थिति देखते हुए बताया कि इनका पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है एवं उनकी सर्जरी करनी होगी किंतु डॉक्टर एक्का ने तत्काल अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग से उन्हें दर्द संबंधी उपचार देते हुए प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया तथा अस्पताल में कुछ मेडिसिन की उपलब्धता नहीं होने के कारण गिरिराज रेन बसेरा के संचालकों द्वारा बाजार से दवाई दुकानों से उपरोक्त दवाइयां लाकर उनका उपचार भी करवाया गया एवं बाद में उनके घर वाले पहुंचे तब उन्हें पूरी जानकारी दी गई एवं उपरोक्त व्यक्ति को उच्च उपचार के लिए बाहर ले जाया गया तथा गिरिराज रेन बसेरा के संचालकों की इस मानवता की मिसाल पर जहां लोगों ने उनका धन्यवाद किया है। तो वहीं घायल व्यक्ति के परिवार जनों ने भी उनकी इस पहल पर उनका आभार व्यक्त किया। शक्ति के जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर
एक्का मरीजो के लिए भगवान से कम नहीं है।तथा आज घायल व्यक्ति के उपचार के दौरान जिस सक्रियता के साथ डॉक्टर एक्का ने उन्हें उपचार उपलब्ध करवाया निश्चित रूप से यह जिम्मेदारियो के प्रति सजगता का परिचय है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading