सुशासन तिहार-18 मई को जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम चुरतेली में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन.शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण जन

सुशासन तिहार-18 मई को जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम चुरतेली में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन.शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण जन kshititech
शक्ति जिले में संपन्न समाधान शिविर

सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम चुरतेली में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन.शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीणजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

  शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डभरा विकासखंड की ग्राम पंचायत चुरतेली में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर चुरतेली शिविर में 19 ग्राम पंचायत चुरतेली, चुरतेला, सुखदा, बांधापाली, बरतुंगा, देवरघटा, घिवरा, गोबरा, कांसा, कटौद, कुसमुल, लटियाडीह, कोटमी, निमोही, कबारीपाली, केकराभांठ, सिंघितराई, बाड़ादरहा एवं टुण्ड्री से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें त्वरित समाधान योग्य आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, जनपद पंचायत सीईओ श्री सी. के. आदिले, तहसीलदार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, क्लस्टर के सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading