,अखराभाटा की उचित मूल्य दुकान में 19 मई को 6 साल से 10 साल तक के बच्चों का बायोमेट्रिक संबंधी विशेष शिविर का आयोजन

,अखराभाटा की उचित मूल्य दुकान में 19 मई को 6 साल से 10 साल तक के बच्चों का बायोमेट्रिक संबंधी विशेष शिविर का आयोजन kshititech

अखराभाटा की उचित मूल्य दुकान में 19 मई को 6 साल से 10 साल तक के बच्चों का बायोमेट्रिक संबंधी विशेष शिविर का आयोजन

शक्ति -शक्ति शहर के अखराभाटा स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकान में दिन मंगलवार को सुबह 9.30 बजे से 6 साल से 10 साल तक के बच्चे का जिनका भी अंगूठा नहीं आ रहा है उनके लिए शिविर लगाया जाएगा ,इस शिविर राशन कार्ड धारक अपने अपने बच्चे का फिंगर अपडेट अवश्य करा ले

कार्यालय कलेक्ट्रेट खाद्य शाखा शक्ति ने जारी किया है आदेश

जिले में 6 से 10 वर्ष के बच्चो के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डाटा अपडेट करने के संबंध में। जिला कलेक्ट्रेट खाद्य शाखा जिला शक्ति ने इस कार्यालय के पत्र क्रमांक 2255/ PDS-026/खाद्य/2026 सक्ती, दिनांक 21/04/2026 के तहत बताया है कि संदर्भित विषयांतर्गत लेख है कि जिले के सभी राशनकार्ड हितग्राहियों के ई-केवायसी की कार्यवाही 31 मार्च, 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। चूँकि जिले में कुल 13239 ऐसे राशनकार्ड हितग्राही है जिनका उम्र 6 वर्ष से 10 वर्ष है, उनका आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डाटा अपडेट नहीं होने के कारण राशनकार्ड डेटाबेस में eKYC नहीं हो पा रहा है।अतः सूची में संलग्न eKYC हेतु शेष राशनकार्ड हितग्राहियों का आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डाटा अपडेट करने हेतु ग्राम पंचायत वार क्लस्टर बनाकर आधार पंजीयन केन्द्रों द्वारा शिविर के माध्यम से शेड्यूल जारी कर प्रेषित की जा रही है। सभी खाद्य निरीक्षक अपने प्रभार क्षेत्र के विक्रेताओं को निर्देशित करे की तय शेड्यूल अनुसार सभी eKYC हेतु शेष राशनकार्ड हितग्राहियों जिनका उम्र 6 वर्ष से 10 वर्ष है अपना आधार कार्ड में बायोमेट्रिक डाटा अपडेट कराने हेतु प्रचार प्रसार कर आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading