डीजल के लिए किसान हो रहे परेशान-शक्ति जिले में यूरिया. डीजल की कमी और बिजली की कटौती को लेकर भारतीय किसान संघ ने 18 मई को जिले के कलेक्टर एवं सांसद को सौंपा ज्ञापन. किसानों का फूटा गुस्सा. नहरो की मरम्मत करवाने की भी रखी मांग

डीजल के लिए किसान हो रहे परेशान-शक्ति जिले में यूरिया. डीजल की कमी और बिजली की कटौती को लेकर भारतीय किसान संघ ने 18 मई को जिले के कलेक्टर एवं सांसद को सौंपा ज्ञापन. किसानों का फूटा गुस्सा. नहरो की मरम्मत करवाने की भी रखी मांग kshititech
भारतीय किसान संघ के सदस्य पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय
डीजल के लिए किसान हो रहे परेशान-शक्ति जिले में यूरिया. डीजल की कमी और बिजली की कटौती को लेकर भारतीय किसान संघ ने 18 मई को जिले के कलेक्टर एवं सांसद को सौंपा ज्ञापन. किसानों का फूटा गुस्सा. नहरो की मरम्मत करवाने की भी रखी मांग kshititech
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में एडीएम लकड़ा साहब को ज्ञापन देते हुए किसान संघ के सदस्य
डीजल के लिए किसान हो रहे परेशान-शक्ति जिले में यूरिया. डीजल की कमी और बिजली की कटौती को लेकर भारतीय किसान संघ ने 18 मई को जिले के कलेक्टर एवं सांसद को सौंपा ज्ञापन. किसानों का फूटा गुस्सा. नहरो की मरम्मत करवाने की भी रखी मांग kshititech
कलेक्ट्रेट कार्यालय में सांसद जी से चर्चा करते हुए संघ के सदस्य

शक्ति जिले में यूरिया. डीजल की कमी और बिजली की कटौती को लेकर भारतीय किसान संघ ने 18 मई को जिले के कलेक्टर एवं सांसद को सौंपा ज्ञापन

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय किसान संघ जिला इकाई शक्ति ने 18 मई को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को जिले में किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है साथ ही विस्तार पूर्वक उन्हें समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में पहल करने का भी आग्रह किया है। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ तहसील इकाई शक्ति के पदाधिकारी एवं कृषक भारी संख्या में मौजूद रहे। प्रेषित ज्ञापन में बताया है कि जिले में किसानों के सामने वर्तमान में विभिन्न प्रकार के समस्या आ गयी है

खरीफ फसल वर्ष 2026 के लिए प्रति एकड़ यूरिया 02 बोरी, DAP 18-46 01 बैग, सुपरफास्फेट 02 बैग, एवं पोटाश 25 किलो. किसानों को दिया जावें। एवं किसानों के आधार एवं उन्नत किस्म का बीज ही दिया जावें।जिन जिन किसानों का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अलावा अन्य बैंकों में लोन स्वीकृत है उनको जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में लोन देने से मना किया जा रहा है, अतएव लोन प्रदान किया जावें।वर्तमान समय में गर्मी को देखते हुए बिजली की बार-बार कटौती से आमजन एवं किसान बहुत परेशान है, जिसमें सुधार करते हुए निरन्तर बिजली प्रदान कि जावें। विदित हो कि लगभग 15 दिनों से ग्राम बासीन में बिजली नही है, जिससे पेयजल की काफी समस्या है। जिसको लाईन तत्काल प्रदान कि जावें एवं एक सोलर पेनल वाली बोर स्थापित किया जावें।वर्तमान में किसानों को रबी फसल की कटाई एवं जोताई हेतु डीजल की कॉफी समस्या है। जिसको गंभीरता से लेते हुए किसानों को उनके आवश्यकतानुसार डीजल प्रदाय की जावें। ताकि किसानों की खून पसीने की कमाई का धान कटाई कर सकें।रबी फसल की खरीदी हेतु सक्ती जिले के कृषि उपज मंडी आमनदुला को तत्काल प्रारंभ किया जावें।किसानों को रबी फसल हेतु पानी दिये जाने के बाद से अब तक जिले में नहर सुधार कार्य बंद है, और बरसात काफी नजदीक है अतएव नहर का सुधार कार्य तत्काल प्रारंभ करायी जावें।ग्राम सलनी के किसान श्री चेतन प्रसाद चन्द्रा द्वारा सरसों फसल लगाया गया था। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सलनी के माध्यम से 03 हेक्ट. सरसों फसल का पंजीयन कराया गया। शुल्क राशि 2860/रु. ऑनलाईन के माध्यम से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सलनी को आनलाईन के माध्यम से राशि जमा की गई है। फसल कटाई के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा किसान को जानकारी दिया गया कि आपका पंजीयन हो चुका है, सरसों बीज को सहकारी समिति जैजैपुर में 11 क्विं. सरसों बीज लेकर गया तब समितीयों के द्वारा 1.50 क्विं. की खरीदी किया गया जबकि बाकि बीजों का खरीदी नही किया गया है। तत्काल खरीदी किया जावें

डीजल के लिए किसान हो रहे परेशान-शक्ति जिले में यूरिया. डीजल की कमी और बिजली की कटौती को लेकर भारतीय किसान संघ ने 18 मई को जिले के कलेक्टर एवं सांसद को सौंपा ज्ञापन. किसानों का फूटा गुस्सा. नहरो की मरम्मत करवाने की भी रखी मांग kshititech
भारतीय किसान संघ तहसील शक्ति ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर दिया ज्ञापन

प्रातिक्रिया दे