दिल्ली में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह आज.छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी राजधानी दिल्ली रवाना, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला होंगे मुख्य अतिथि. छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने दी जानकारी. छत्तीसगढ़ से रवाना हुए समाज बंधु

दिल्ली में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह आज.छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी राजधानी दिल्ली रवाना, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला होंगे मुख्य अतिथि. छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने दी जानकारी. छत्तीसगढ़ से रवाना हुए समाज बंधु kshititech
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रवाना हुए छत्तीसगढ़ के सम्मेलन के सदस्य

दिल्ली में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह आज.छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी राजधानी दिल्ली रवाना, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला होंगे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नई दिल्ली जनपथ स्थित ली मेरिडियन होटल में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य सोमवार की सुबह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली रवाना हुए।कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।समारोह में देशभर से अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रहेंगे।वहीं संत स्वामी बालकानंद गिरी महाराज के प्रेरक प्रवचन भी कार्यक्रम के विशेष आकर्षण होंगे।छत्तीसगढ़ से कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद अग्रवाल (रायपुर), छत्तीसगढ़ प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के चेयरमैन श्री संतोष अग्रवाल (रायगढ़),सुधीर अग्रवाल (दुर्ग), आनंद बेरीवाल (रायगढ़),रामावतार अग्रवाल (बिलासपुर),सुरेश गोयल (IBC24, रायपुर),विजय गुप्ता (बीके इंजीनियर,दुर्ग),विजय अग्रवाल (सागर होटल, दुर्ग),श्रीकृष्ण अग्रवाल (रायपुर),मुरली अग्रवाल (रायपुर), प्रमोद जैन (रायपुर) एवं कर्तव्य अग्रवाल (रायपुर) प्रमुख रूप से शामिल हैं।सम्मेलन में देशभर से पहुंचे अतिथियों का सम्मान किया जाएगा तथा समाज के संगठनात्मक विस्तार,सामाजिक समरसता और युवा सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी।आयोजकों के अनुसार यह समारोह राष्ट्रीय स्तर पर अग्रवाल समाज की एकजुटता और सामाजिक सक्रियता का बड़ा मंच साबित होगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading