पांडुलिपि सर्वेक्षण में क्रांति कुमार कॉलेज के अधिकारियों ने करी राजमहल के धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात. क्षेत्र की प्राचीन धरोहरों को सहेजने चल रहा विशेष अभियान. राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी जुटे हैं इस कार्य में



पांडुलिपि सर्वेक्षण में क्रांति कुमार कॉलेज के अधिकारियों ने करी राजमहल के धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत और छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्रालय, शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के माननीय कुलपति प्रो विनय चौहान,जिला सक्ती के कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो के निर्देशन और डॉ तरुणधर दीवान कुलसचिव,डॉ रविंद्र कौर चौबे कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ और शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले के मार्गदर्शन में और प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के नेतृत्व में स्वयं सेवकों प्रभात यादव और अरुण सिंह ( शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती) योगेंद्र चौहान और प्रशांत बरेठ (बी ए द्वितीय सेमेस्टर जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती) हरिओम अग्रवाल के साथ मिलकर”राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण में”राजमहल सक्ती ” के राजा धर्मेंद्र सिंह से सक्ती रियासत के बारे में बहुत सारी अभूतपूर्व ऐतिहासिक जानकारियां प्राप्त हुई। राजा धर्मेंद्र सिंह ने हमारी राष्ट्रीय सेवा योजना टीम को “राजा लीलाधर सिंह के सुपुत्र राजा जीवेंद्र बहादुर सिंह के विवाह नेपाल के राजा राणा आनंद शमशेर जंग बहादुर की द्वितीय कुमारी टंक राजेश्वरी देवी ” के संग विवाह का निमंत्रण संदेश दिखाया गया।जो कि 13 जुलाई 1640 का है ।इस निमंत्रण की विशेषता है कि यह मखमली कपड़े जिसके चारों किनारों पर चांदी की डिजाइन बनी हुई है और लिखावट” गोल्डन इंक” से की गई है ।हमारी टीम के द्वारा इस धरोहर को भारत सरकार के ज्ञानभरतम ऐप पर अपलोड किया गया ।तत्पश्चात राजा धर्मेंद्र सिंह जी के द्वारा हमें “सक्ती रियासत के विलय ” सम्बन्धी दस्तावेज दिखाए गए जो की तत्कालीन राजा साहब द्वारा भारत सरकार को लिखा गया था। इस दौरान हमे सक्ती रियासत के राजचिन्ह और उनके राजवंश परिवार के बारे में विस्तार से फोटो दिखाकर जानकारी दी गई ।इस सहयोग के लिए पूरा राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार जिला सक्ती शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ राजा धर्मेंद्र सिंह का आभार और धन्यवाद व्यक्त करता है।जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने बताया कि राजा धर्मेंद्र सिंह बहुत ही सरल सहज भाव से हमारी राष्ट्रीय सेवा योजना टीम को सहयोग किए और साथ ही साथ उन्होंने आश्वाशन भी दिया कि आगे भी यदि कुछ इस प्रकार की जानकारी मिलती है तो वे जरूर इसको भारत सरकार के साथ शेयर करेंगे । प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती ने राजा धर्मेंद्र सिंह का इस सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए उनको शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती, जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती और शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया गया*






