पत्नी से जब तक तलाक नहीं हो जाता तब तक नहीं करूंगा फिल्मों में एक्टिंग. फूट-फूट कर रो पड़े एक्टर रवि मोहन. रवि ने कहा- कैदी की तरह जी रहा हूं जीवन

पत्नी से जब तक तलाक नहीं हो जाता तब तक नहीं करूंगा फिल्मों में एक्टिंग. फूट-फूट कर रो पड़े एक्टर रवि मोहन. रवि ने कहा- कैदी की तरह जी रहा हूं जीवन kshititech
तमिल फिल्मों के अभिनेता रवि मोहन

पत्नी से जब तक तलाक नहीं हो जाता तब तक नहीं करूंगा फिल्मों में एक्टिंग. फूट-फूट कर रो पड़े एक्टर रवि मोहन. रवि ने कहा- कैदी की तरह जी रहा हूं जीवन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -तमिल एक्टर रवि मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की. इस दौरान वह काफी इमोशनल भी हो गए. उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि जब तक उनका पत्नी आरती रवि से तलाक नहीं हो जाता है तब तक वह एक्टिंग नहीं करेंगे.साथ ही रवि ने अपनी पत्नी आरती रवि ही नहीं बल्कि सिंगर केनिशा फ्रांसिस पर भी हमला बोला. एक्टर रवि मोहन ने बिना नाम लिए एक ‘तीन अक्षर वाली इडली एक्ट्रेस’ पर अपनी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, मैं अब ये सब झेल नहीं पा रहा हूं. मैं काफी समय से एक कैदी की तरह जी रहा हूं. अब सभी हदें पार हो गई है. मैं इन बातों पर कुछ भी बोलने से बच रहा था लेकिन लगता है अब समय आ गया है. लोगों को लगता है कि रवि मोहन एक सौम्य इंसान है लेकिन अब मैं चुप नहीं रहूंगा.रवि मोहन ने कहा, ‘3 अक्षरों वाली इ़़डली ऐक्ट्रेस ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. यह महिला पब्लिक में नारीवाद की बातें करती है. उन्होंने कई घरों को तोड़ा है. मैं बहुत कुछ बता सकता हूं. इतनी नहीं उन्होंने कहा कि मुझे मेरे बच्चों से नहीं मिलने दिया जा रहा है. उन्हें बॉडीगार्ड के साथ स्कूल भेजा जा रहा है. यह शादी भी मेरी मर्जी के बिना हुई थी. अब मैं उसकी कीमत चुका रहा हूं. यहां तक मैंने अपनी कलाई काट ली थी. इसके बावजूद मैं शूटिंग पर गया था.’

प्रातिक्रिया दे