शक्ति जिले में 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सुरेश कुमार दुबे को पुलिस की सक्रियता से किया गया गिरफ्तार. लंबे समय से चल रहा था फरार। फ्रॉड की रकम से खरीदी थी आरोपी ने बोलेरो वाहन. नौकरी लगने के नाम पर लोगों का कर दिया बेड़ापार

पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी

शक्ति जिले में 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सुरेश कुमार दुबे को पुलिस की सक्रियता से किया गया गिरफ्तार. लंबे समय से चल रहा था फरार। फ्रॉड की रकम से खरीदी थी आरोपी ने बोलेरो वाहन. नौकरी लगने के नाम पर लोगों का कर दिया बेड़ापार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल।आरोपी लंबे समय से था फरार।आरोपी प्रार्थी एवं पीड़ितों से कुल 12 लाख लेकर धोखाधड़ी किया था , ठगी के रकम 5,75,000 रुपये से बोलेरो वाहन को खरीदा था।अपराध क्र. 245/2022 धारा 420 भा.द.वि.नाम आरोपी- सुरेश कुमार दुबे पिता स्व. दुर्गा प्रसाद दुबे उम्र 57 साल ग्राम नुनेरा (भेलवाभांटा) थाना पाली जिला कोरबा।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा पिता विदुर लाल चन्द्रा उम्र 45 साल ग्राम सकर्रा का श्रीमान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनावेदक द्वारिका प्रसाद गबेल, देवेन्द्र कुमार गबेल एवं संतोष गबेल के विरुद्ध नौकरी लगाने के नाम पर शिकायत किया था। जाँच पर दिनांक 16.08.2022 को जाँच पूर्ण बाद अनावेदक सुरेश कुमार दुबे द्वारा कोरबा SECL गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी लगाने के नाम पर सन् 2011 में प्रार्थी एवं अन्य पीड़ितों से कुल 12 लाख रूपये लेकर ठगी किया है, आवेदन जांच पर से उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से लंबे समय से फरार हो गया था।प्रकरण गंभीर प्रकृति का अपराध होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में आरोपी की सतत पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी अपने गाँव नुनेरा आया हुआ था जिसका साइबर टीम की मदद से ग्राम नुनेरा थाना पाली जाकर तत्काल घेराबंदी कर पकड़े जिनसे पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 16.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया lउक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में उप निरी. सी.पी. कंवर साइबर सेल प्रभारी, प्र.आर. दामोदर जयसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल, गोपाल साहू, शत्रुघन जांगड़े, म.आर. लक्ष्मीन सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading