दिल्ली में चालू हो गई पानी से चलने वाली बस- सड़कों पर उतारी गई यह बस बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र.डीजल पेट्रोल सीएनजी की महंगाई के बीच बस को लेकर सरकार की बड़ी पहल

दिल्ली में चालू हो गई पानी से चलने वाली बस- सड़कों पर उतारी गई यह बस बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र.डीजल पेट्रोल सीएनजी की महंगाई के बीच बस को लेकर सरकार की बड़ी पहल kshititech
दिल्ली की सड़कों पर पानी से चलने वाली बस

दिल्ली में चालू हो गई पानी से चलने वाली बस- सड़कों पर उतारी गई यह बस बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र.डीजल पेट्रोल सीएनजी की महंगाई के बीच बस को लेकर सरकार की बड़ी पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पेट्रोल, डीजल और CNG के दामों में बढ़ोतरी की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने सड़कों पर पानी से चलने वाली बस उतार दी है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये बस न तो पेट्रोल से चलती है और न ही डीजल और गैस से, ये बस चलती है हाइड्रोजन से.दरअसल, हाइड्रोजन बसें हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली एक प्रकार की इलेक्ट्रिक बस हैं, जो हाइड्रोजन फ्यूल सेल का इस्तेमाल करके बस के अंदर ही बिजली पैदा करती हैं.DMRC ने आज से सड़क पर हाइड्रोजन से चलने वाली बसों को फीडर बस के तौर पर उतार दिया है. इससे पहले ये हाइड्रोजन बसें ट्रायल के तौर पर ही चल रही थीं.DMRC के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू की गई है. यह सेवा केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच लास्ट-माइल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने DMRC को पूरी तरह से हाइड्रोजन ईंधन पर चलने वाली 2 मॉडर्न बसें उपलब्ध कराई हैं. इन बसों में 35 यात्रियों के बैठने की क्षमता है और सुरक्षा के लिए इनमें GPS ट्रैकिंग व CCTV कैमरे लगाए गए हैं.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading