रायगढ़ में सट्टेबाज की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति. पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिया जवाब.चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की कांग्रेस नेताओं के साथ सट्टेबाज की तस्वीर.वित्त मंत्री जी ने लिखा- जो पुलिस कांग्रेस की सरकार में सट्टे का संचालन करवाती थी. वहीं पुलिस अब सट्टेबाजों पर कर रही है कार्रवाई. यही है सुशासन

रायगढ़ में सट्टेबाज की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति. पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिया जवाब.चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की कांग्रेस नेताओं के साथ सट्टेबाज की तस्वीर.वित्त मंत्री जी ने लिखा- जो पुलिस कांग्रेस की सरकार में सट्टे का संचालन करवाती थी. वहीं पुलिस अब सट्टेबाजों पर कर रही है कार्रवाई. यही है सुशासन kshititech
सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी द्वारा की गई पोस्ट
रायगढ़ में सट्टेबाज की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति. पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिया जवाब.चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की कांग्रेस नेताओं के साथ सट्टेबाज की तस्वीर.वित्त मंत्री जी ने लिखा- जो पुलिस कांग्रेस की सरकार में सट्टे का संचालन करवाती थी. वहीं पुलिस अब सट्टेबाजों पर कर रही है कार्रवाई. यही है सुशासन kshititech
सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी द्वारा की गई पोस्ट

रायगढ़ में सट्टेबाज की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति. पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिया जवाब.चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की कांग्रेस नेताओं के साथ सट्टेबाज की तस्वीर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में बड़े सट्टेबाज खाईवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीतिक गरमा गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ शहर के विधायक ओपी चौधरी ने इसका जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर सट्टे बाज खाई वाल के साथ कांग्रेस नेताओं की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि

भूपेश बघेल जी!

कल आपने एक सट्टेबाज द्वारा मेरे और मुख्यमंत्री जी के साथ पोस्ट की गई तस्वीर को आधार बनाकर अपराधियों को प्रश्रय देने का स्तरहीन आरोप लगाया है । आश्चर्य की बात है प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए अनर्गल झूठ का सहारा ले रहा है।मैं उसी व्यक्ति की तस्वीरें आपकी सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे टी.एस. सिंहदेव जी के साथ और आपकी सरकार में मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल जी के साथ साझा कर रहा हूं। एक तस्वीर में तो वह कांग्रेस के पूरे कुनबे के साथ मुस्कुराता खड़ा है। टी॰एस॰ सिंह देव जी वाली तस्वीर में तो उसकी पहुँच बेड रूम तक दिखायी दे रही है,मानो कि वह उनकी किचन कैबिनेट का हिस्सा हो ।भूपेश बघेल जी — अब आप क्या कहेंगे? क्या अपने नेताओं पर भी वही आरोप लगाएंगे जो हम पर लगा रहे थे ?क्या आप इन तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे ??सार्वजनिक जीवन में स्वाभाविक है कि जब रोज अपने विधानसभा क्षेत्र में 200-400 माताएं-बहनें, युवा-बुजुर्ग आपके साथ तस्वीर खिंचवाते हैं, तो हर एक का बैकग्राउंड वेरीफाई करके ही मिलना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो पाता है। भूपेश जी, राजनीति में असली गुनाह अपराधी को जानते-बूझते संरक्षण देना है,जो आपकी सरकार पांच सालो तक देती रही ।मै आपसे पूछना चाहता हूं अगर हमारी सरकार इस व्यक्ति को प्रश्रय दे रही होती, तो क्या आज रायगढ़ पुलिस 1 करोड़ नकदी, नोट गिनने की मशीन और डिजिटल सबूतों के साथ इस सिंडिकेट को नेस्तनाबूद कर पाती? मैंने खुद आपके पोस्ट करने से 5-6 घंटे पहले ही इस बहादुरी के लिए रायगढ़ पुलिस को बधाई दी थी ,क्योंकि भाजपा जैसी पार्टी के लिए किसी भी अपराधी को प्रश्रय देने के बजाय उस पर कानूनी कार्यवाही करना प्राथमिकता है।कांग्रेस भाजपा की राजनीति में यह फर्क साफ है भूपेश जी,आपकी सरकार में महादेव ऐप के आरोपी मुख्यमंत्री निवास में पनाह पाते थे। शराब घोटाले के सरगना ED की चार्जशीट के बाद भी आपके साथ मंच साझा करते थे। कोयला लेवी के आरोपी CMO से पूरे सिस्टम को चलाते थे।आपकी सरकार अपराधियों की ढाल बनी रही,और हमारी सरकार अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है।रायगढ़ की जनता आज भी याद कर सिहर उठती है;जब आपके राज में पुलिस अपराधियों की संरक्षक ही नहीं, बल्कि अपराधों की संचालक भी बन गई थी। जुआ सट्टा सबका संचालन पुलिस ही करवाती थी।आज वही पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ रही है — यही सुशासन है।जिस प्रदेश को आपने 5 सालो तक लुटा आज जब हम उसे संवार रहे हैं, तो आप तस्वीरें दिखाकर ब्लेम-गेम का अनर्गल खेल खेल रहे हैं। भूपेश बघेल जी, याद रखिए — विपक्ष की ये ओछी राजनीति छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था की बुनियाद को कमजोर करेगी। जब अपराधी पर कार्रवाई हो तो विपक्ष को पुलिस का मनोबल बढ़ाना चाहिए, न कि अपराधी के बहाने सरकार को झूठा बदनाम करना चाहिए।विपक्ष का आक्रामक होकर आरोप लगाना तब जायज कहा जा सकता है,जब कार्यवाही न हो रही हो,जो आपकी सरकार के समय की हालत थी।जनता-जनार्दन सब देख रही है, सब समझ रही है। इसीलिए पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस का यह हश्र हो रहा है। जब तक आप झूठ और नफरत की सियासत नहीं छोड़ेंगे, जनता आपको माफ नहीं करेगी।भाजपा राज में कानून का राज है यहां अपराधी की तस्वीर किसी के साथ हो, अपराधी के लिए असली मंजिल सिर्फ जेल है। क्योंकि हमारे लिए कुर्सी नहीं, छत्तीसगढ़ का भविष्य बड़ा है।

प्रातिक्रिया दे