शक्ति जिले में कलेक्टर तोपनों साहब के निर्देशन में खनिज विभाग ने करी फिर बड़ी कार्रवाई- चुना पत्थरों एवं रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर मामले दर्ज. 06 वाहनों को किया गया जप्त

शक्ति जिले में कलेक्टर तोपनों साहब के निर्देशन में खनिज विभाग ने करी फिर बड़ी कार्रवाई- चुना पत्थरों एवं रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर मामले दर्ज. 06 वाहनों को किया गया जप्त kshititech
खनिज विभाग द्वारा शक्ति जिले में जप्त वाहन

शक्ति जिले में कलेक्टर तोपनों साहब के निर्देशन में खनिज विभाग ने करी फिर बड़ी कार्रवाई- चुना पत्थरों एवं रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर मामले दर्ज. 06 वाहनों को किया गया जप्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर खनिज अधिकारी श्री के. के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनि निरीक्षक श्री टुमेश कुमार ध्रुव एवं खनिज विभाग उड़नदस्ता की टीम द्वारा आज ग्राम जैजैपुर एवं ग्राम चन्द्रपुर में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम जैजैपुर में रेत के अवैध परिवहन के 02 प्रकरण एवं ईंट के 01 प्रकरण पाए गए। वहीं ग्राम चन्द्रपुर में चूना पत्थर के 03 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग की टीम ने कुल 06 वाहनों को जप्त कर संबंधित थाना जेजैपुर एवं चन्द्रपुर में सुरक्षित रखा है। उक्त वाहनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज अमले द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए सतत कार्रवाई की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading